{"_id":"4aafd7cfe8abcda317ba59c8836a3c3c","slug":"no-leave-for-women-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीसरे बच्चे के लिए मां को छुट्टी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीसरे बच्चे के लिए मां को छुट्टी नहीं
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Sep 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे बच्चे की देखभाल के लिए महिला कर्मियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने इसकी मांग ठुकराते हुए साफ कर दिया है कि देखभाल का अवकाश दो बच्चों तक ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
कई कर्मचारी संगठन लंबे समय से महिला कर्मचारियों को तीसरे बच्चे के लिए भी बाल्य देखभाल अवकाश दिए जाने की मांग कर रहे थे।
यह मांग 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की देखभाल के लिए की जा रही थी। बहरहाल बाल्य देखभाल अवकाश की स्वीकृति के लिए विभाग ने एक प्रारूप को मंजूरी दी है।
इसमें अवकाश का पूरा ब्यौरा होगा। अवकाश के ब्यौरे को कर्मचारी की सर्विस बुक में भी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दो साल का है अवकाश
18 साल से कम के बच्चों की देखभाल के लिए महिला कर्मचारी बाल्य देखभाल अवकाश के तहत कुल दो साल की छुट्टी पा सकती है। यह दो बच्चे तक ही मान्य है।