फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No laptop and internet in uttar pradesh budget made students disappointed.

यूपी बजट में लैपटॉप और इंटरनेट की घोषणा नहीं होने से लाखों विद्यार्थी मायूस

Thu, 13 Jul 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 13 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
No laptop and internet in uttar pradesh budget made students disappointed.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

कॉलेज में दाखिला लेने वाले प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को योगी सरकार के पहले बजट से निराशा हुई है। सरकार ने कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप और इंटरनेट देने की घोषणा नहीं की।

विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में प्रदेश के सभी युवाओं को कॉलेज में दाखिला लेने पर बिना जाति-धर्म के भेदभाव के मुफ्त लैपटॉप और प्रति महीने 1 जीबी इंटरनेट डाटा मुफ्त देने का वादा किया था।
विज्ञापन


इस वर्ष यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 20 लाख 83 हजार 724 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में भी प्रदेश में एक लाख से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से करीब दस लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कॉलेजों में दाखिला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद थी कि बजट में घोषणा करेगी सरकार

No laptop and internet in uttar pradesh budget made students disappointed.
demo pic

कॉलेज में दाखिला लेने वाले युवाओं को उम्मीद थी कि सरकार संकल्प पत्र में किए वादे के अनुरूप उन्हें मुफ्त लैपटॉप और इंटरनेट सेवा देने की घोषणा बजट में करेगी।

संकल्प पत्र में कक्षा 12 में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लड़कों को ग्रेजुएट तक निशुल्क शिक्षा देने का वादा किया गया था।

सरकार ने अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना के तहत छात्राओं के लिए ग्रेजुएट तक निशुल्क शिक्षा की घोषणा की है, लेकिन 12वीं में 50 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले लड़कों को ग्रेजुएट तक निशुल्क शिक्षा की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed