फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No kit for cervical cancer test in CHC

Lucknow News: सीएचसी में सर्वाइकल कैंसर जांच के लिए किट नहीं

Tue, 21 Jan 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
No kit for cervical cancer test in CHC
अस्पताल का लोगो
लखनऊ। सीएमओ के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाली महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जांच किट तक नहीं है। इससे वहां जांच संभव नहीं हो पा रही है। इसके लिए महिला को दूसरे अस्पताल दौड़ना पड़ता है या फिर स्वयं जांच किट खरीद के लानी पड़ती है।
विज्ञापन


सीएमओ के अधीन 21 सीएचसी का संचालन हो रहा है। किसी भी सीएचसी पर जांच के लिए किट तक नहीं है। ऐसे में महिला डॉक्टर मरीजों से बाहर किट खरीदवा रही है या उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। इसकी मृत्युदर को कम करने के लिए सरकार की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्क्रीनिंग की सुविधा देने के भी शासन की ओर से निर्देश हैं। इसको लेकर करीब 6 माह पूर्व सीएमओ कार्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य अफसर (सीएचओ) को प्रशिक्षण भी दिया गया था। इन सेंटरों पर कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा देने का दावा है। जांच के लिए महिलाओं को केजीएमयू या जिला महिला अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, किट की सुविधा सीएचसी पर न होने की जानकारी नहीं है। किट की सुविधा सभी केंद्रों पर मुहैया कराई जाएगी ताकि महिलाओं को उनके नजदीकी केंद्र पर जांच की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




निजी केंद्रों पर हजार रुपये शुल्क

निजी केंद्रों जांच के लिए जाने पर महिलाओं को एक हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सीएचसी पर किट न होने पर महिलाओं को बाहर से करीब पांच सौ रुपए की किट खरीदनी पड़ रही है। जिसके बाद ही सीएचसी स्तर पर सैंपल कलेक्शन हो पा रहा हैै।



सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सीएचसी में सर्वाइकल कैंसर की जांच क्यों नहीं हो पा रही है। इसके लिए सीएचसी के डॉक्टर से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed