फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no jobs for low marks holder.

72,825 शिक्षक भर्ती: कम अंक वाले होंगे मायूस

Wed, 01 Oct 2014 09:51 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Oct 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
no jobs for low marks holder.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग मंगलवार को पूरी हो गई। जानकारों की मानें तो सर्वाधिक पद वाले जिलों में सामान्य वर्ग की अधिकतर सीटें भर गई हैं। इसलिए टीईटी में कम अंक पाने वालों के हाथ मायूसी लगना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद दूसरी काउंसलिंग के बाद डायटों से रिक्त पदों का ब्यौरा मांगने की तैयारी में जुट गई है। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग के कार्यक्रम पर विचार होगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई है। 72,825 पदों के लिए करीब 69 लाख आवेदन आए हैं। ऐसे में दावेदारी अधिक होने से पहली मेरिट महिला सामान्य कला वर्ग की सबसे कम 119 व पुरुष सामान्य कला वर्ग की 127 गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण की काउंसलिंग में नाम के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें मात्र सात फीसदी ही पहुंचे। इसलिए दूसरी काउंसलिंग में मेरिट गिराकर अभ्यर्थियों को बुलाया गया।

जानें, कहां कितने पद?

no jobs for low marks holder.

दूसरे चरण में महिला कला सामान्य वर्ग की सबसे कम मेरिट 107 कुशीनगर और पुरुष कला सामान्य वर्ग की 117 सीतापुर व लखीमपुर की गई। इस चरण में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसलिए सर्वाधिक पद वाले जिलों में काउंसलिंग की अधिक मारामारी रही।

जानकारों की मानें तो अधिक पद वाले जिलों में सामान्य और आरक्षित वर्ग की अधिकतर सीटें भर गई हैं। इसलिए तीसरे चरण में अधिक मेरिट गिरने की उम्मीद लगाए बैठे कम अंक वालों को मायूसी हाथ लग सकती है।

सर्वाधिक पद वाले जिले

पीलीभीत व चंदौली 1200-1200, सोनभद्र 1250, बरेली, सुल्तानपुर 1400-1400, इलाहाबाद, जौनपुर 1500-1500, बदायूं 1600, मिर्जापुर 1650, बलरामपुर 1700, सिद्धार्थनगर 2000, गाजीपुर 2400, महराजगंज, आजमगढ़ 2500-2500, शाहजहांपुर 2800, हरदोई 3000, कुशीनगर, बहराइच 3600-3600, गोंडा 4000 तथा सीतापुर और लखीमपुर में 6000-6000 पद हैं।

प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद नियुक्ति

no jobs for low marks holder.

वहीं, सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता के अनुसार, प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीईटी प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा कि इससे धोखाधड़ी कर नौकरी पाने की चाहत रखने वालों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि भर्ती के लिए 69 लाख आवेदन आए थे। कई आवेदकों ने तो 35 से 40 जिलों से अप्लाई किया था।

भर्ती के ‌लिए अब तक दो चरणों में काउंसलिंग हो चुकी है, जिसके बाद कहा जा सकता है कि अब आवेदकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

भर्ती के लिए दो बार काउंसलिंग हुई। वहीं, जारी की गई दूसरी मेरिट पर भी हायतौबा मच गई। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन नवंबर 2011 में जारी हुए थे लेकिन भर्ती प्रक्रिया लगातार टलती रही पर अब काउंसलिंग के बाद नियुक्ति तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed