फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no information of two foreigner students of lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी को बिना सूचना दिए गायब हुए दो विदेशी विद्यार्थी, शिक्षकों पर लगाया ये आरोप

Sat, 18 Aug 2018 03:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Aug 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
no information of two foreigner students of lucknow university
डेमो - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले दो विदेशी विद्यार्थी बिना सूचना दिए ही परिसर से गायब हो गए हैं। एक छात्र ने अपने शिक्षकों पर पढ़ाई में सहयोग न करने का आरोप लगाया है। विवि के इंटरनेशनल स्टूडेंट एडवाइजर प्रो.आरिफ अयूबी ने आईसीसीआर (इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशनशिप) और विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


विवि में एमए एजूकेशन में साउथ अफ्रीका के छात्र प्रिंस टिसोलो मोपिली ने पिछले साल दाखिला लिया था। वह लगातार दो सेमेस्टर में फेल हो गया। इस पर छात्र ने अपने शिक्षकों पर असहयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वाट्सएप ग्र्रुप में डीन समेत ज्यादातर शिक्षकों पर उसने असहयोग का आरोप लगाया। साथी छात्रों का कहना था कि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई न होने की वजह से वह काफी परेशान था। इसी वजह से वह पहले दो सेमेस्टर में फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार को वह विवि में बिना कोई सूचना दिए चला गया। इंटरनेशनल हॉस्टल के प्रोवोस्ट डॉ. अरुण कुमार ने इंटरनेशनल स्टूडेंट एडवाइजर प्रो.आरिफ अयूबी को इसकी जानकारी दी है।

आईसीसीआर और विदेश मंत्रालय को दी गई सूचना

प्रो.आरिफ अयूबी ने बताया कि प्रिंस टिसोलो मोपिली के साथ ही क्रिस्टी लुब्बा नाम की विदेशी छात्रा भी बिना सूचना के चली गई है। इन दोनों की सूचना आईसीसीआर और विदेश मंत्रालय को दी गई है।

प्रो. आरिफ का कहना है कि फेल होने पर छात्र को आईसीसीआर की स्कॉलरशिप वापस करनी होती है। पहले भी देखा गया है कि छात्र फेल होने के बाद शिक्षकों पर आरोप लगाते हैं। इस बार भी छात्र बिना सूचना के गायब हो गए हैं।

 

इसकी सूचना आईसीसीआर और विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। प्रो. आरिफ ने बताया कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय बंद होने के कारण छात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है। शनिवार को जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed