फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No helmet no fuel in Lucknow.

लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर अब 'नो हेलमेट नो फ्यूल' का फॉर्मूला

Tue, 16 May 2017 01:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
No helmet no fuel in Lucknow.
demo pic - फोटो : amar ujala

बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर पुलिस अब अलग तरीके से सख्ती करेगी। ऐसे लोगों को पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल नहीं मिलेगा। एसएसपी दीपक कुमार ने इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कराया है जिसे जल्द लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि ऐसे लोग जो बाइक पर हेलमेट व कार पर सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं उन्हें अब पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा। इसे लेकर वे मंगलवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पूरा फोकस ‘नो ट्रैफिक रूल, नो फ्यूल’ पर होगा।
विज्ञापन


यह व्यवस्था लागू होने से लोग बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए नहीं निकलेंगे। ऐसे में हादसों में गंभीर चोटों से होने वाली मौतों के आंकड़ों में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप रूल तोड़ तो नहीं रहे, सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर
पेट्रोल पंप इसका सख्ती से पालन करेंगे, इस सवाल पर एसएसपी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से पंपों पर नजर रखी जाएगी। शहर के सभी पंपों पर कैमरे लगे हैं। अगर कहीं नहीं लगे हैं तो वहां इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। अगर कोई पंप बगैर हेलमेट या सीट बेल्ट लगाए आने वालों के वाहन को फ्यूल दिया तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed