फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no giving bharat ratna to major dhayanchand is big mistake says akhilesh

तीन बार ओलंपिक खेलों में पदल दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न न देना बड़ी चूक : अखिलेश यादव

Fri, 30 Aug 2019 01:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 30 Aug 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
no giving bharat ratna to major dhayanchand is big mistake says akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनके जन्मदिन पर नमन किया। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद ने भारत को तीन ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाए थे। विडंबना है कि हर वर्ष उनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन तमाम खिलाड़ियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है। लेकिन, उन्हें अब तक ‘भारत रत्न‘ नहीं दिया जाना बड़ी चूक है। 
विज्ञापन


वहीं, जबर विरुद्ध एक्शन एंड वेलफेयर कमेटी, पंजाब के अध्यक्ष जसवंत सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को अखिलेश से सपा मुख्यालय में मुलाकात की। उन्होंने क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को शहीद का दर्जा दिलवाने और 23 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार, अपराध व बेरोजगारी का शिकार है प्रदेश : अखिलेश

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश वर्तमान में भ्रष्टाचार, अपराध व बेरोजगारी का शिकार है। वहीं, अर्थव्यवस्था भी बुरे दौर में है। यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा, रोजगार व उच्च शिक्षा के नाम पर नौजवानों को धोखा दिया जा रहा है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। महंगाई की मार से गरीब व मध्यम वर्ग परेशान है। ऐसे में भ्रष्टाचार व अपराध को भाजपा नेताओं का संरक्षण बड़े जनाक्रोश को जन्म दे रहा है। इतना ही नहीं, भाजपा देश के ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए समाज में नफरत का माहौल बना रही है। भीड़ तंत्र द्वारा बेकसूर लोगों की हत्याएं हो रही हैं। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में यूपी स्वास्थ्य मानकों में निम्नतम स्तर पर है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा राज में किस तरह से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाओं की उपेक्षा हुई है। गोरखपुर देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति की राजधानी बन गया हैं। 

साथ ही कहा, भाजपा सरकार ने वर्ष 2018-19 में इन्वेस्टर्स समिट में घरेलू समानों को बनाने की घोषणा की थी। मगर उसके लिए नए उद्योग लगाना तो दूर पहले चल रहे उद्योग भी बंद हो चुके हैं। भाजपा सरकार के संरक्षण में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। साथ ही कहा, जब तक भाजपा सरकार है तब तक भ्रष्टाचार ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed