फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no fuel for without VTS vehicle in LUCKNOW Nagar Nigam

आज से बिना वीटीएस वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा तेल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
no fuel for without VTS vehicle in LUCKNOW Nagar Nigam
लखनऊ। डीजल चोरी रोकने व काम में सुधार के लिए नगर निगम मंगलवार से बिना वीटीएस वाली गाड़ियों को ईंधन जारी नहीं करेगा। करीब एक साल पहले निगम ने अपनी करीब 500 गाड़ियों में वीटीएस लगवाया था, जिसे तेल चोरी करने वालों ने ज्यादातर गाड़ियों में खराब कर दिया। इस पर नगर निगम ने अब सख्ती की है। नगर निगम प्रशासन ने यह कदम मंडलायुक्त की अध्यक्षता में शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर हुई बैठक के बाद उठाया है। नगर निगम ने एक साल पहले सभी गाड़ियों में नए सिरे वीटीएस लगवाया था। उस समय प्रशासन ने तर्क दिया था कि पहले से जो वीटीएस लगे हैं वे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। नया सिस्टम बेहतर काम करेगा। ऐसे में प्रशासन ने एक ही काम पर दोबारा खर्च किया। कुछ दिन तो तेल खर्च में कमी आई, लेकिन बाद में फिर खर्च पुराने ढर्रे पर लौट आया। अभी स्थिति यह है कि पहले से अधिक खर्च हो रहा है। यह तब है जबकि गाड़ियों के संचालन की व्यवस्था जोनल स्तर स्तर पर दे दी गई है और तेल जारी करने का काम भी जोनल अधिकारी कर रहे हैं। ऐसे में व्यवस्था बदलने के बाद भी तेल चोरी रुक नहीं रही। इसका असर सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है और शहर की स्वच्छता रैंकिंग भी खराब हो रही है। करीब 10 दिन पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त ने विशेष बैठक की थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने यह आदेश जारी किया कि नगर निगम की जिन गाड़ियों में वीटीएस नहीं होगा या खराब होगा, उनको डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह व्यवस्था 16 जून से लागू की जाएगी। 100 से अधिक गाड़ियों में वीटीएस बेकार जानकारों का कहना है कि इस समय करीब 100 गाड़ियों का वीटीएस बेकार है या टूट गया है। वहीं, जिन गाड़ियों में वीटीएस लगा है वह सही से काम नहीं कर रहा है। ठेकेदार का भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण उसने संचालन भी सुस्त कर दिया है। वह सही से रिपोर्ट ही नहीं दे रहा है। आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश मंगलवार से बिना वीटीएस वाली गाड़ियों को तेल नहीं दिया जाएगा। सभी गाड़ी वालों को वीटीएस ठीक कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। यदि किसी गाड़ी वाले का वीटीएस तकनीकी कारणों से ठेकेदार सही नहीं कर पाया तो उसको राहत दी जाएगी, लेकिन जिसने ठीक कराने के लिए सूचना ही नहीं दी, उसे तेल नहीं दिया जाएगा। सिस्टम को ठीक कराने की जानकारी देना चालक के सुपरवाइजर का काम है। आदेश के कड़ाई से अनुपालन के लिए सभी जोनल अधिकारी व मुख्य अभियंता केंद्रीय कार्यशाला को निर्देश दिए गए हैं। - इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed