Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No eligible citizen should be left out of the electoral roll: Brajesh Pathak

कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे : ब्रजेश पाठक

Fri, 20 Nov 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
No eligible citizen should be left out of the electoral roll: Brajesh Pathak
कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और आवश्यक संशोधन कराने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को राजभवन स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान को गंभीरता से चलाने और नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सक्रियता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ इस अभियान में जुटें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। बैठक में मतदाता पंजीकरण, आवश्यक फॉर्म भरने की प्रक्रिया और अभियान के प्रभावी संचालन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, योगेंद्र पटेल, विधानसभा प्रभारी रामदेव पाल, अभियान संयोजक मान सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद, लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में युवाओं को जोड़ने पर जोर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के मतदाता जोड़ो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को इंदिरानगर सी ब्लाॅक स्थित दत्त भवन में लखनऊ पूर्वी विधानसभा की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विधायक ओपी श्रीवास्तव ने युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया। अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक योग्य नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया। भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री सत्येंद्र सिंह ने इसे संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने बूथ स्तर पर पात्र मतदाताओं की पहचान, नए पंजीकरण और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए लोगों को जागरूक करने को प्रमुख उद्देश्य बताया। (माई सिटी रिपोर्टर)
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed