फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No electricity, ruckus at Indira Nagar and Shivgarh sub-centre

Lucknow News: नहीं आई बिजली, इंदिरा नगर व शिवगढ़ उपकेंद्र पर हंगामा

Sun, 19 Mar 2023 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
No electricity, ruckus at Indira Nagar and Shivgarh sub-centre
रायबरेली। बिजली कर्मियों की हड़ताल रविवार शाम भले ही समाप्त हो गई लेकिन फॉल्ट ठीक न होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी है। 30 फीडरों से जुड़े 150 गांवों में तीन दिन से बिजली का संकट बना हुआ है। वहीं बिजली कटौती झेल रहे उपभोक्ताओं का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने शहर के विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर और शिवगढ़ उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दिनभर हड़ताल के कारण परेशानी हुई हालांकि शाम को कुछ इलाकों में बिजली आने से राहत मिली।
विज्ञापन


बिजली अभियंता व कर्मचारियों ने 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे के लिए हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल के कारण फॉल्ट ठीक नहीं हो रहे थे। इससे जिले में बिजली का संकट खड़ा हो गया था। रविवार शाम भले ही हड़ताल खत्म हो गई लेकिन कुछ इलाकों में फॉल्ट ठीक न होने के कारण आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 16 विद्युत उपकेंद्रों से निकले 80 फीडरों में से 30 फीडरों से जुड़े इलाकों की रविवार देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। हड़ताल से वापस लौटे कर्मी फॉल्ट खोज रहे हैं। इसके बावजूद 150 गांवों की बिजली गुल है। अब सोमवार को ही इन गांवों में बिजली आने की उम्मीद है।
उधर, हड़ताल के कारण शहर के इंदिरा नगर, आरडीए, कैनाल रोड, विकास नगर, मानस नगर, कानपुर रोड की बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद बहाल हो पाई। इस वजह से रविवार सुबह लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने इंदिरा नगर उपकेंद्र का दोपहर में घेराव किया। संतोष शुक्ला, विजय सिंह, रज्जनलाल, मनोज कुमार, धैर्य शुक्ला, उत्तम शुक्ला ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे गई बिजली रातभर नहीं आई। इससे पानी के संकट से जूझना पड़ा।
घेराव की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद लोग शांत हुए। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक व्यापार मंडल शिवगढ़ के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, राकेश त्रिवेदी, पवन मिश्रा, योगेश सिंह, दिनेश शुक्ला, उमाकांत आदि ने बिजली कटौती को लेकर शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और जमकर हंगामा काटा। थानाध्यक्ष अरुणेश कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इंदिरा नगर और शिवगढ़ की बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

दो दिन से नहीं आई बिजली
सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में 81 गांवों में शुक्रवार से बिजली संकट बना हुआ है। इस वजह से पेयजल संकट भी गहराया गया। सरेनी, हसनापुर, गौतमन खेड़ा, चक मनिया आदि गांव ऐसे हैं जहां जलापूर्ति सरकारी पानी की टंकी से होती है। लगातार दो दिनों से बिजली नहीं आने से लोगों को हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ी। इन गांवों में रविवार शाम छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।


देर रात तक बहाल हो जाएगी बिजली
विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के सह संयोजक युद्घवीर ने बताया कि वार्ता के बाद जिले में हड़ताल समाप्त कर दी गई है। अभियंता व कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में काम पर लग गए हैं। टीमें बिजली आपूर्ति बहाल कराने में जुटी है। देर रात तक सभी गांवों की बिजली आपूर्ति पटरी पर लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed