{"_id":"5c600c9fbdec22281746fa4f","slug":"no-electricity-in-lohia-hospital-from-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल में चार घंटे से बिजली गुल, बैकअप भी नहीं, ऑपरेशन अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल में चार घंटे से बिजली गुल, बैकअप भी नहीं, ऑपरेशन अटके
Sun, 10 Feb 2019 05:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Feb 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के लिए भले ही निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है। रिहायशी इलाकों में तो पावर कट होते ही रहते है लेकिन शहर के एक बड़े अस्पताल में पिछले चार घंटे से बिजली नहीं आ रही है। हालात तब और भी खराब हो गए जब अस्पताल में बैकअप के इंतजाम भी धोखा दे गए।
विज्ञापन
पिछले चार घंटे से लोहिया अस्पताल की बत्ती गुल है। ऐसे में जच्चा-बच्चा समेत कई अहम विभाग में आपरेशन अटके हैं। गर्भवतियां दर्द से कराह रही हैं। अस्पताल में बैकअप देने के लिए लगे जनरेटरों में तेल भी नहीं है। इलेक्ट्रीशियनों ने भी हालात को ऊपरवाले के भरोसे छोड़ दिया है। अस्पताल प्रशासन भी इस मुद्दे पर मौन है।
विज्ञापन