{"_id":"60c277ee8ebc3e84671cc4e4","slug":"no-death-from-corona-after-75-days-in-lucknow-lucknow-news-lko5818865105","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में 75 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, सरकारी संस्थानों में दो दिन से एक भी भर्ती नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में 75 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, सरकारी संस्थानों में दो दिन से एक भी भर्ती नहीं
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना की रफ्तार पड़ी सुस्त।
राजधानी में कोरोना वायरस अब कमजोर पड़ रहा है। जिसका नतीजा है कि बृहस्पतिवार को 75 दिन बाद संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई। इससे पहले 27 मार्च को संक्रमण से किसी भी मरीज की जान नहीं गई थी।
वहीं, दो दिनों से कई बड़े सरकारी संस्थानों में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। कोविड कमांड सेंटर से रोज महज तीन से चार मरीज गैरजनपद के ही भर्ती हो रहे हैं। ऐसे में सभी जगह बेड खाली पड़े हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण में कमी आई है पर अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो हालात फिर से खराब हो सकते हैं।
जिले में संक्रमण के मामले अब लगातार 50 से नीचे रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को 37 नए मामले मिले और 65 ने संक्रमण को मात दी। संक्रमण के सक्रिय केस भी तेजी से कम हो रहे हैं। अगले चार से पांच दिन में सक्रिय मामले 100 से नीचे आने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को सक्रिय केसों की संख्या 505 थी।
विज्ञापन
लोहिया में छह मरीज भर्ती
लोहिया संस्थान कोविड अस्पताल में अभी छह मरीज भर्ती हैं। बीते दो दिनों से यहां एक भी नया मरीज कमांड सेंटर के जरिए भर्ती नहीं कराया गया है। अस्पताल पूरी तरह से खाली है। इसी तरह बलरामपुर अस्पताल में महज पांच पुराने मरीज ही भर्ती हैं। यहां भी दो दिन से एक भी भर्ती नहीं हुई है।
हफ्तेभर से नहीं आया कोई मरीज
एरा मेडिकल कॉलेज, इंटीग्रल व टीएसएम मेडिकल कॉलेज में करीब हफ्ताभर से भी अधिक वक्त बीत चुका हैं और कोई नया मरीज भर्ती नहीं किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वेंटिलेटर, बाईपैप से लेकर आईसीयू में बेड खाली हैं।
लोकबंधु व रामसागर पूरी तरह से खाली
बीकेटी के रामसागर मिश्रा अस्पताल में पहली जून को आखिरी मरीज डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद से कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। पोस्ट कोविड के कुछ मरीज भर्ती हैं। यही स्थिति लोकबंधु अस्पताल की है। यहां डफरिन अस्पताल से एक महिला को भेजा गया है। उसकी दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सीटी स्कैन में पैच होने से महिला को भर्ती किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि कई दिनों से कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। दो मरीज भर्ती थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
कॉरपोरेट निजी अस्पताल में इक्का-दुक्का मरीज हो रहे भर्ती
निजी कॉरपोरेट अस्पताल में नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसमें कई मरीज असाध्य बीमारी से ग्रस्त हैं। इनमें गैर जनपद के मरीजों की तादाद अधिक है। चंदन अस्पताल की निदेशक डॉ. अस्तिमा सिंह ने बताया कि दो दिनों से कोई भी संक्रमित भर्ती नहीं हुआ है।
केजीएमयू : दो दिन में तीन भर्ती
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, कोरोना मरीजों की भर्ती का ग्राफ बेहद कम हो गया है। बीते दो दिनों में तीन मरीज ही भर्ती हुए हैं। इसमें दो मरीज गैर जनपद से आए हैं।