फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No construction of cycle track in rampur and azamgarh.

सपा के गढ़ में ही हुई सीएम अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट की अनदेखी

Thu, 11 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
No construction of cycle track in rampur and azamgarh.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल ‘साइकिल पथ’ की निर्माण योजना पर सपा के ही गढ़ में काम नहीं हुआ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ और नगर विकास मंत्री आजम खां के गढ़ रामपुर समेत 14 शहरों के विकास प्राधिकरणों ने साढ़े चार साल में एक इंच भी साइकिल पथ का निर्माण नहीं कराया है।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह कि हर महीने इस योजना की उच्चस्तर पर समीक्षा होती है और मुख्यमंत्री तक रिपोर्ट जाती है। इसके बावजूद लापरवाह विकास प्राधिकरणों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री ने शहरों में अधिक से अधिक साइकिल ट्रैक बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया था। जिन शहरों में विकास प्राधिकरण हैं, वहां ये ट्रैक बनाने की जिम्मेदारी प्राधिकरणों को दी गई थी। जहां प्राधिकरण नहीं है वहां यह काम निकायों के जिम्मे सौंपा गया था।

सिर्फ इन शहरों में ही हुआ है काम

No construction of cycle track in rampur and azamgarh.

सीएम के निर्देश पर साइकिल पथ का निर्माण शुरू तो कर दिया गया, लेकिन गाजियाबाद और लखनऊ को छोड़ अधिकतर विकास प्राधिकरणों ने इसके नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया है।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सबसे अधिक 78.54 किमी. लंबाई में साइकिल पथ का निर्माण किया है, जबकि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 53.99 किमी. लंबा साइकिल ट्रैक बनाया है। इसके अलावा सभी बड़े प्राधिकरणों की उपलब्धि निराशाजनक रही है।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मात्र 1 किमी. साइकिल पथ का निर्माण किया है। जबकि बरेली ने 1.10, रायबरेली ने 1.30, झांसी ने 1.60, सहारनपुर ने 1.70, इलाहाबाद ने 1.90, मुजफ्फरनगर ने 3.30, वाराणसी ने 4.30, आगरा ने 5.10 और कानपुर विकास प्राधिकरण ने 5.40 किमी. लंबा साइकिल पथ बनाकर पल्ला झाड़ लिया है।

आजम व मुलायम के गढ़ में शुरू ही नहीं हो सका काम

No construction of cycle track in rampur and azamgarh.

खास बात यह कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस योजना का क्रियान्वयन सपा के गढ़ माने जाने वाले शहरों में ही नहीं हुआ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ और कैबिनेट मंत्री आजम खां के शहर रामपुर में इस काम की शुरुआत ही नहीं हो सकी।

इसके अलावा 7 अन्य विकास प्राधिकरणों व 5 विशेष विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में भी साइकिल पथ का निर्माण नहीं हुआ। इस योजना की हर महीने उच्चस्तरीय समीक्षा होने के बावजूद किसी अधिकारी का ध्यान प्राधिकरणों की इस लापरवाही पर नहीं गया।

इन प्राधिकरणों ने एक इंच भी नहीं बनाए साइकिल ट्रैक
-विकास प्राधिकरण वाले शहर : आजमगढ़, रामपुर, उन्नाव, उरई, खुर्जा, बांदा, बुलंदशहर, अयोध्या-फैजाबाद, फीरोजाबाद-शिकोहाबाद।

विशेष प्राधिकरण क्षेत्र : कुशीनगर, शक्तिनगर, चित्रकूट, कपिलवस्तु व मिर्जापुर-विंध्याचल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed