फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No clue to the chain looters ahead of Farmers Road

Lucknow News: किसान पथ के आगे चेन लुटेरों का सुराग नहीं

Wed, 24 Sep 2025 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
No clue to the chain looters ahead of Farmers Road
सपा की प्रवक्ता व प्रभारी उत्तर विधान सभा पूजा शुक्ला मंगलवार शाम अतुल जैन के घर पहुंचीं।
लखनऊ। गुडंबा इलाके में कैफे संचालक अतुल कुमार जैन की चेन लूट के दौरान गिरने से हुई मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश चार दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध घटनास्थल से किसान पथ तक तो नजर आए, लेकिन फिर उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस के सूत्र बताते हैं कि पूरी आशंका है कि बदमाशों ने वारदात में चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। अभी तक किसी कैमरे में बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं दिखा है। बाइक सवार दो संदिग्ध घटनास्थल से 12 किमी किसान पथ तक तो दिखे, लेकिन फिर उनका सुराग नहीं लगा। संदिग्ध किसान पथ से आगे किधर निकल गए, यह पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज देख रही टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि किसान पथ पर लगे अधिकतर कैमरे लाइव चलते हैं। उनका बैकअप नहीं है। अब पूर्वी और उत्तरी जोन की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम किसान पथ के कट को चिह्नित कर उसके नीचे उतरने वाले रास्ते पर लगे कैमरों को खंगाल रही है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह का कहना है कि सारी टीमें मिलकर छानबीन में लगी है। उम्मीद है कि जल्द सफलता हाथ लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है पूरी घटना

जानकीपुरम गार्डन निवासी अतुल शनिवार सुबह मोहल्ले की एक महिला को जानकीपुरम स्थित जिम से छोड़कर स्कूटी से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने गुडंबा के सेक्टर जी चौराहा नंबर-4 के पास उनकी स्कूटी में लात मार दी थी। वह सड़क किनारे खड़े डाले से टकरा गए थे और उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले घटना को मामूली हादसा बताया था। बाद में परिजनों ने चेन लूट के दौरान अतुल की मौत का आरोप लगाया था। मामले में एक दरोगा और सिपाही को भी निलंबित किया गया है। इंस्पेक्टर गुडंबा को 72 घंटे का अल्टीमेटम

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर गुडंबा को 72 घंटे में घटना के खुलासे का अल्टीमेटम दिया है। दोनों बदमाशों की तलाश में 100 पुलिसकर्मी जुटे हैं। बाराबंकी के कई गांवों में अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। सोमवार रात पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह व संयुक्त पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने भी गुडंबा थाने पहुंचकर रात डेढ़ बजे तक केस की प्रगति की जानकारी ली। पुलिस ने जब घर और जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि अतुल चेन पहने हुए थे। भाई आशीष ने बताया कि गुडंबा पुलिस ने चेन पहने अतुल की फोटो भी ली है। पुलिस ने अतुल का मोबाइल मांगा था। उन्होंने कहा कि घटना के समय अतुल मोबाइल लेकर ही नहीं गए थे तो फिर उसकी जरूरत क्यों है?



सपा नेता पहुंची अतुल के घर



सपा की प्रवक्ता व प्रभारी उत्तर विधान सभा पूजा शुक्ला मंगलवार शाम अतुल जैन के घर पहुंची। उन्होंने उनके पिता वीरेंद्र जैन और भाई आशीष जैन से मिलकर संवेदना प्रकट की। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूजा ने कहा, राजधानी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

सपा की प्रवक्ता व प्रभारी उत्तर विधान सभा पूजा शुक्ला मंगलवार शाम अतुल जैन के घर पहुंचीं।

सपा की प्रवक्ता व प्रभारी उत्तर विधान सभा पूजा शुक्ला मंगलवार शाम अतुल जैन के घर पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed