फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no cash in atms and banks of uttar pradesh poorvanchal

बैंकों और एटीएम में नहीं है कैश, सहालग के वक्त लोग परेशान

Thu, 21 Apr 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Apr 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
no cash in atms and banks of uttar pradesh poorvanchal
- फोटो : demo pic

अंबेडकरनगर-गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बैंकों में कैश खत्म हो गया है। एटीएम भी खाली हो गए हैं। खाते में पैसा होने के बावजूद शादी-ब्याह के सीजन में न निकाल पाने से लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन


वहीं बैंकों का कहना है कि रिजर्व बैंक से ही करेंसी नहीं आ रही है। वहीं लखनऊ में आरबीआई के इश्यू डिपार्टमेंट के प्रभारी महाप्रबंधक योगेश दयाल का कि प्रदेश में इस समय 231 करेंसी चेस्ट हैं, जिनमें से दो अंबेडकरनगर में हैं। दोनों में आरबीआई पर्याप्त राशि की सप्लाई कर रहा है। 
विज्ञापन


बैंक इनसे करेंसी निकाल भी रहे हैं लेकिन बैंकों को जितना इन चेस्ट में जमा करना चाहिए उतना नहीं कर रहे। इसी से संकट पैदा हुआ है।

करेंसी नोटों की शॉर्टेज को स्वीकारते हुए आरबीआई के अफसरों ने कहा कि यह समस्या राष्ट्रीय स्तर पर बनी हुई है।  

करेंसी की सप्लाई बढ़ाई जाएगी ताकि दिक्कतें दूर हो सकें। जीएम योगेश दयाल का कहना है कि शादी-विवाहों का दौर शुरू हो गया है। होली अभी बीती ही है। इन दिनों में भारी मात्रा में पैसा निकाला गया। यह पैसा सर्कुलेट होकर बैंकों में जमा होता है। पर अभी यह क्रम टूट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले चुनाव का असर तो नहीं

no cash in atms and banks of uttar pradesh poorvanchal
चुनाव - फोटो : Bureau

एसबीआई के एक अफसर का तर्क है कि यूपी में चुनावों से पहले यह स्थितियां अक्सर आती हैं। बैंकों से भारी मात्रा में पैसा निकाला जाता है, जो वापस सिस्टम में नहीं आता।

करेंसी चेस्ट आरबीआई के अधीन हैं। करेंसी की सप्लाई बनाए रखने के लिए आरबीआई में इश्यू डिपार्टमेंट करेंसी मैनेजमेंट का काम करता है। देशभर में इस समय 4281 करेंसी चेस्ट और 4044 कॉइन डिपॉजिट हैं।

ऐसे काम करता है : हर शाखा के पास पैसा रखने की एक सीमा होती है। अगर किसी शाखा के लिए यह सीमा 20 करोड़ रुपये है और दिनभर में वह 22 करोड़ रुपये का कारोबार कर ले तो अतिरिक्त 2 करोड़ रुपया चेस्ट में लौटाया जाता है। कारोबार अगर 18 करोड़ का हुआ तो पर करेंसी चेस्ट 2 करोड़ रुपया शाखा में भेेजता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed