{"_id":"64562a56b2156452860e00e3","slug":"no-books-for-teachers-in-basic-shiksha-in-uttar-pradesh-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सत्र शुरू हुए माह बीता, कार्य पुस्तिका का पता नहीं, शिक्षकों को पुरानी पुस्तिका से पढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सत्र शुरू हुए माह बीता, कार्य पुस्तिका का पता नहीं, शिक्षकों को पुरानी पुस्तिका से पढ़ाने के निर्देश
Sat, 06 May 2023 03:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 May 2023 03:52 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के पास नया सत्र शुरू होने के एक महीने बाद भी कार्य पुस्तिका नहीं है। उन्हें पुरानी कार्य पुस्तिका से ही अभ्यास कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की समस्याएं समाप्त होती नहीं दिख रही हैं। हालत यह है कि नया सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक कार्य पुस्तिका का पता नहीं है। विभाग ने शिक्षकों को फिलहाल पुरानी कार्य पुस्तिका व संदर्शिका से पठन-पाठन कराने को कहा है।
विज्ञापन
निर्देश दिया गया है कि कक्षा एक में जब तक नई कार्य पुस्तिका नहीं मिलती है तब तक शिक्षक विद्यालय प्रवेश मॉड्यूल से पढ़ाएं। हर शिक्षक को निपुण लक्ष्य डाउनलोड कर प्रतिदिन 10 विद्यार्थियों को उसके माध्यम से अभ्यास कराना है।
विज्ञापन
यदि शिक्षक ने साप्ताहिक मॉड्यूल को पूरा कर लिया है तो उसका दोहराव कराएं। कक्षा चार और पांच में पिछली निर्देशिका का प्रयोग कर पढ़ाई कराएं। गर्मी की छुट्टियों तक नई संदर्शिका और कार्य पुस्तिका उपलब्ध होगी, इसके अनुसार छुट्टियों के बाद पठन-पाठन शिक्षक कराएंगे।
विज्ञापन