फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no blood bank in rlb hospital

एक बूंद खून की कीमत नहीं समझ रहा प्रशासन

Wed, 25 Sep 2013 01:48 PM IST
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
no blood bank in rlb hospital

राजधानी डेंगू की चपेट में है। ऐसे हालात में भी प्रशासन को मरीजों के लिए

विज्ञापन
सबसे जरूरी ब्लड की कद्र नहीं है। शहर का अकेला सेटेलाइट ब्लड बैंक महीनों से धूल फांक रहा है।

दरअसल, राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में पिछले छह महीने से सेटेलाइट ब्लड यूनिट खराब पड़ी है। न कोई देखने वाला है, न ही कोई पड़ताल करने वाला।

यह हाल तब हैं, जबकि यह राजधानी की पहली सेटेलाइट यूनिट है। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल को फ्रीजर न मिलने की वजह से यहां ब्लड बैंक का काम ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. वी के शुक्ला ने बताया कि वह निदेशालय को पिछले छह महीनों में तीन से चार बार लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यूनिट के काम न करने पर आस-पास से आ रहे मरीजों को खासा दिक्कत हो रही है। लोगों को सिविल, बलरामपुर अस्पताल और केजीएमयू के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

सोचने वाली बात यह है इस यूनिट का इस्तेमाल मेडिकल कॉलेज के मदर ब्लड बैंक के तौर पर होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed