{"_id":"5eeb37948ebc3e43223644b6","slug":"no-arrier-payment-till-30-september-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार ने हर तरह के एरियर के भुगतान पर 30 सितंबर तक लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार ने हर तरह के एरियर के भुगतान पर 30 सितंबर तक लगाई रोक
Thu, 18 Jun 2020 03:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
शासन ने हर प्रकार के एरियर के भुगतान पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी है। इसके साथ-साथ सभी विभागों के बजट में वृहद निर्माण कार्य तथा जमीन खरीद के लिए प्रावधानित राशि भी 31 जुलाई तक वित्त विभाग की सहमति से ही जारी की जा सकेंगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि कोविड-19 के कारण प्रदेश में लॉकडाउन घोषित होने के फलस्वरूप प्रदेश के राजस्व में आई कमी के कारण कैश मैनेजमेंट के दृष्टिगत यह निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
किसी भी प्रकार के एरियर का भुगतान 30 सितंबर के बाद ही किया जाएगा।