{"_id":"64ba2565e898a936a4088745","slug":"nitish-kumar-fight-lok-sabha-election-from-up-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Polls: क्या उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार? पार्टी ने भेजा इन दो सीटों का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Polls: क्या उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार? पार्टी ने भेजा इन दो सीटों का प्रस्ताव
Fri, 21 Jul 2023 03:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 21 Jul 2023 03:12 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में है। खबर है कि नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं। दो सीटों से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा है।
विज्ञापन
CM नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव यूपी में दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ भाजपा पूरी ताकत से इस चुनाव में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने की कोशिश में है तो दूसरी तरफ विपक्ष भी अपनी तैयारी में है। मोदी सरकार के खिलाफ जुट रहे सभी दलों का संयोजन कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी से लड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
जदयू के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पटेल के मुताबिक, पार्टी की प्रदेश इकाई ने नीतीश कुमार से यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया की उनके चुनाव लड़ने के लिए अंबेडकर नगर और फूलपुर के साथ कुछ और सीटों का नाम भी सुझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल ने बताया की गठबंधन में अगर कुछ सीटें जदयू को मिली तो पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार है। इसके मद्देनजर प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने काम शुरू कर दिया गया है। जिला से लेकर बूथ तक के संगठन का पुनर्गठन किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश के पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलकर चुनाव को तैयारियों को जानकारी देगा। साथ ही दोबारा उनको यूपी से चुनाव लडने का न्योता भी देगा।
ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यूपी में बीजेपी के खिलाफ सपा, कांग्रेस, लोकदल के अलावा कुछ पार्टियों का गठबंधन हो सकता है। बसपा ने साफ कर दिया है कि वह ना तो बीजेपी गठबंधन का हिस्सा बनेगी और ना ही भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन का।