फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nitish kumar fight lok sabha election from up

Lok Sabha Polls: क्या उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार? पार्टी ने भेजा इन दो सीटों का प्रस्ताव

Fri, 21 Jul 2023 03:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Jul 2023 03:12 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में है। खबर है कि नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं। दो सीटों से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा है। 

विज्ञापन
nitish kumar fight lok sabha election from up
CM नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव यूपी में दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ भाजपा पूरी ताकत से इस चुनाव में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने की कोशिश में है तो दूसरी तरफ विपक्ष भी अपनी तैयारी में है। मोदी सरकार के खिलाफ जुट रहे सभी दलों का संयोजन कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी से लड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन


जदयू के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पटेल के मुताबिक, पार्टी की प्रदेश इकाई ने नीतीश कुमार से यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया की उनके चुनाव लड़ने के लिए अंबेडकर नगर और फूलपुर के साथ कुछ और सीटों का नाम भी सुझाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने बताया की गठबंधन में अगर कुछ सीटें जदयू को मिली तो पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार है। इसके मद्देनजर प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने काम शुरू कर दिया गया है। जिला से लेकर बूथ तक के संगठन का पुनर्गठन किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश के पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलकर चुनाव को तैयारियों को जानकारी देगा। साथ ही दोबारा उनको यूपी से चुनाव लडने का न्योता भी देगा।

ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यूपी में बीजेपी के खिलाफ सपा, कांग्रेस, लोकदल के अलावा कुछ पार्टियों का गठबंधन हो सकता है। बसपा ने साफ कर दिया है कि वह ना तो बीजेपी गठबंधन का हिस्सा बनेगी और ना ही भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed