फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nitin held sway at the toll plaza, vehicles would pass through without paying the tax

Lucknow News: टोल पर चलता था नितिन का दबदबा, बिना टैक्स निकलती थी गाड़ी

Sun, 04 Oct 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Nitin held sway at the toll plaza, vehicles would pass through without paying the tax
पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।
विवेक पांडेय
विज्ञापन

गुडंबा। केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग के असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (एएनएस) पवन कुमार गर्ग (42) और उनके सहयोगी सचिन विश्वकर्मा की हत्या की साजिश में गिरफ्तार मास्टरमाइंड नितिन मिश्रा उर्फ डब्लू महाराज की इटौंजा टोल प्लाजा पर दबंगई भी पुलिस जांच में सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, नितिन की गाड़ी से टोल नहीं लिया जाता था। टोलकर्मी उसके नाम की इंट्री कर वाहन को जाने देते थे। पुलिस का कहना है कि नितिन कई बार टोलकर्मियों से मारपीट भी कर चुका था।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, 27 सितंबर की रात भिठाैली क्रॉसिंग पर पवन और सचिन की मुलाकात नितिन से हुई थी। इसके बाद नितिन और अवनीश मौर्या पवन की ब्रेजा में बैठ गए, जबकि प्रकाश सिंह, सूरज सिंह और मोहित सिंह दूसरी कार से पीछे चल रहे थे। दोनों वाहन इटौंजा टोल प्लाजा से बिना टोल दिए निकल गए। टोल की इंट्री और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने गाड़ियों की पहचान की और आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


30 सितंबर की पार्टी का दिया था झांसा, 27 को बुलाया
सचिन के भाई कुलदीप विश्वकर्मा के मुताबिक, पवन ने नितिन का मेडिकल कॉलेज से जुड़ा काम कराया था। इसके बदले नितिन ने 30 सितंबर को पार्टी देने की बात कही थी। आरोप है कि उसने 27 सितंबर को ही पवन को बुला लिया। पवन अपने साथ सचिन को लेकर निकले थे। भिठाैली के बाद आरोपियों ने दोनों के साथ शराब पी। इसके बाद दोनों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाघरा में कई घंटे तलाश, शव नहीं मिले
पवन और सचिन के शवों की तलाश में शनिवार को भी मड़ियांव पुलिस और एसडीआरएफ ने सीतापुर के चहलारी घाट पर अभियान चलाया। स्टीमर की मदद से घाघरा नदी में कई घंटे तक संभावित स्थानों पर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक, नदी में थंडरिंग भी कराई गई लेकिन दोनों शव नहीं मिले।

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने शवों को किसी भारी वस्तु से बांधकर नदी में फेंका है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार शवों की तलाश कर रही हैं। नदी के अलावा आसपास के संभावित स्थानों पर भी निगरानी की जा रही है।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

पवन कुमार गर्ग की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed