गडकरी ने की घोषणा, दिया विकास का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-हरदोई राजमार्ग (एनएच-24) को अब राष्ट्रीय महामार्ग का दर्जा मिलेगा। 1500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस 140 किलोमीटर लंबी फोर लेन सड़क का काम सात महीने के भीतर शुरू कराया जाएगा।
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मलिहाबाद तहसील मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि 96 हजार किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों पर हर साल पांच लाख हादसों में करीब डेढ़ लाख मौतें होती हैं। सड़कें चौड़ी कराकर इन हादसों को रोका जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब किसानों से अधिगृहीत की जाने वाली जमीन का गांवों में बाजार दर से चार गुना और शहरों में दोगुना मुआवजा दिया जाएगा।
रोजगार के लिए युवाओं को कर रहे हैं प्रशिक्षित
गडकरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 125 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए जाने की दिशा में काम चल रहा है।
18 करोड़ लोगों के खाते खुलवाकर उन्हें जन-धन योजना से जोड़ा जा चुका है। चीनी मिलों के लिए 6 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
यूरिया का उत्पादन बढ़ाकर 53 हजार करोड़ की सब्सिडी किसानों को दी जा रही है। निर्मल गंगा अभियान चलाकर गंगा को पवित्र किया जा रहा है। इस मौके पर मेयर डॉ. दिनेश शर्मा और विधायक आशुतोष टंडन भी मौजूद थे।
यूपी में भाजपा सरकार बनी तो बढ़ाएंगे मेहनताना
सांसद कौशल किशोर ने कहा कि 1 लाख 70 हजार आशा बहू , 4 लाख 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, 1 लाख शिक्षा प्रेरक, चौकीदार, पीआरडी जवान, रसोइये, रोजगार सेवक आदि बहुत कम मेहनताने पर वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने इनके मेहनताने में बढ़ोतरी नहीं की।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो इनका मेहनताना बढ़ाया जाएगा।