फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nitin Gadkari promises for jobs in UP.

यूपी में नितिन गडकरी का वादा, दूंगा पचास लाख नौकरियां

Mon, 08 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari promises for jobs in UP.

भूतल परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दो साल में देश में इलेक्ट्रिक कार व इलेक्ट्रिक बाइक चलने लगेंगी। उनका मंत्रालय 50 लाख लोगों को रोजगार के साथ ही देश के जीडीपी में दो फीसदी का योगदान देगा।

विज्ञापन


गडकरी सोमवार को निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में महानगर भाजपा की ओर से ‘केंद्र सरकार के सुशासन पर संवाद’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, हम देश को दो साल में इलेक्ट्रिक कार व बाइक देंगे। एक इलेक्ट्रिक बस तैयार कराकर लोकसभा अध्यक्ष को सौंप चुके हैं।
विज्ञापन


देश अभी आठ लाख करोड़ रुपये का पेट्रोल, डीजल मंगाता है। इलेक्ट्रिक कार और बाइक से पेट्रोल-डीजल की बचत होगी। यूपी में भले ही बिजली का संकट हो, लेकिन देश में बिजली सरप्लस है। चीनी उद्योग को बचाने और किसानों को बेहतर गन्ना मूल्य दिलाने के लिए पेट्रोल में 10 फीसदी इथेनॉल मिलाना अनिवार्य कर दिया गया है। इथेनॉल की कीमत 69 रुपये लीटर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज बन रही है 18 किमी सड़क

Nitin Gadkari promises for jobs in UP.

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में प्रतिदिन दो किमी सड़क बनती थी, अब 18 किमी बन रही है। मेरा लक्ष्य प्रतिदिन 30 किमी सड़क बनाने का है।

हमने राज्यों से कहा है कि वे डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाएं, टेंडर निकालें और सड़कों पर काम शुरू कर दें। शर्त है कि भ्रष्टाचार मुक्त और समयबद्ध काम करें। उनके मंत्रालय में धन की कोई कमी नहीं है।

वाराणसी के आसपास बुद्ध सर्किट में चार हजार करोड़ रुपये से सड़कें बनाई जा रही हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के लिए 11 हजार करोड़ रुपये से सीमेंट व कंक्रीट की सड़क बनाने का काम जल्द शुरू होगा।

पांच हजार ड्राइविंग स्कूल खोल एक लाख को देंगे रोजगार

Nitin Gadkari promises for jobs in UP.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेरे विभाग में ड्राइवरों के 22 प्रतिशत पद खाली हैं। हम पांच हजार ड्राइविंग स्कूल खोलेंगे।

इनमें एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस भी बनेगा। अभी देश में 30 फीसदी डीएल बोगस हैं। नोट दिखाकर परिवहन कार्यालय जाए बिना डीएल बन जाते हैं।

मोदी सरकार में पूरा होगा अविरल-निर्मल गंगा का सपना

गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल में अविरल और निर्मल गंगा का सपना पूरा हो जाएगा। कुल 111 नदियों में जल मार्ग बनाए जाएंगे।

सरकार ने पांच जलमार्गों को मंजूरी दे दी है। इनमें एक मार्ग गंगा का है। वाराणसी और कोलकाता के बीच जलमार्ग पर काम शुरू हो गया है।

समाजवादी, कम्युनिस्ट व्यवस्था हुई नाकाम

Nitin Gadkari promises for jobs in UP.

गडकरी ने कहा कि आजादी के बाद देश की आर्थिक नीतियों में तीन धाराएं थीं-समाजवादी, कम्युनिस्ट और पूंजीवादी। पंडित नेहरू ने सोशलिस्ट, कम्युनिस्ट लाइन चुनी। इसी पर देश 35 साल तक चला। केरल, पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्ट सरकारें रहीं।

दुनिया के कई देशों में समजवादी सरकारें बनीं। रूस में अब कम्युनिस्ट शासन नहीं है। चीन ने कम्युनिस्ट विचारधारा छोड़कर अमेरिका की उदार आर्थिक नीतियों और पूंजीवादी व्यवस्था को अपनाया।

देश में 1947 से अब तक अपनाई गई आर्थिक नीतियों से गांव, गरीब, किसान की समस्याएं नहीं सुलझीं। हम दुनिया को नई अर्थव्यवस्था देंगे। हम गरीब को केंद्रबिंदु मानकर नीतियां बना रहे हैं।

राष्ट्रवाद, सुशासन, अंत्योदय भाजपा की आत्मा

Nitin Gadkari promises for jobs in UP.

गडकरी ने कहा, हमारा देश धनवान है, लेकिन जनता गरीब है। इसकी वजह गलत आर्थिक नीतियां, गलत शासन और दृष्टिहीनता रही।

पंडित नेहरू ने गरीबी मिटाने, इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने का नारा दिया। राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बाद यही बात राहुल गांधी कह रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की बात कही थी।

उन्होंने शोषित, पीड़ित और दलितों को दरिद्रनारायण कहा था। भाजपा सरकार इन्हें रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराएगी। राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय भाजपा की आत्मा हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार सुशासन की प्रतीक थी। इसी से देश आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed