फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nitin gadkari in parivartan yatra in sultanpur.

काला धन जलाकर ठंड दूर भगाएंगे नेता : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Fri, 25 Nov 2016 01:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सुल्तानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nitin gadkari in parivartan yatra in sultanpur.
परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : amar ujala

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नोटबंदी से गरीब नहीं, काला धन जमा करने वाले कुछ नेता, अफसर व उद्योगपति नाराज हैं। हजार, पांच सौ के 16 लाख करोड़ रुपये छपे थे, लेकिन अभी तक सिर्फ छह लाख करोड़ रुपये आए हैं।

विज्ञापन


10 लाख करोड़ रुपये उन्हीं नेताओं के घर पड़े हैं, जिन्होंने बाबा साहब व लोहियाजी के नाम पर दुकानें चलाई हैं। दिसंबर तक कुल 10 लाख करोड़ रुपये आने की संभावना है।
विज्ञापन


शेष छह लाख करोड़ रुपये को जलाकर नेता दिसंबर के बाद ठंड दूर करेंगे। गडकरी बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर के आवास विकास मैदान में परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि अब कांग्रेस खत्म होनी चाहिए, लेकिन नहीं हुई। यूपी चुनाव में कांग्रेस को खत्म कर राहुल गांधी बापू के सपने को पूरा करेंगे।

सीएम के घर सीएम, मंत्री के घर मंत्री पैदा हो रहे

Nitin gadkari in parivartan yatra in sultanpur.

गडकरी ने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा, जो सत्ता में थे, उनकी यह सोच रही कि उनके पुत्रों को रोजगार कैसे मिले। यहां मुख्यमंत्री के घर मुख्यमंत्री, मंत्री के घर मंत्री, सांसद के घर सांसद पैदा हो रहे हैं।

सपा में झगड़ा इस बात का है कि मुलायम के बाद उनका वारिस कौन बनेगा। बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीब की बेटी को यूपी में अवसर मिला तो गरीबों का विकास क्यों नहीं हुआ। कहा कि काले धन पर पार्टियां चिढ़ी हुई हैं। पार्लियामेंट में दोस्ती एवं उत्तर प्रदेश में आपस में कुश्ती हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद व व्यक्तिवाद नहीं है। गाड़ी पर चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन गया। मैं भी कभी पार्टी के पोस्टर चिपकाता था।

रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने संबोधित किया।

विज्ञापन वाली सरकार की होगी जांच

Nitin gadkari in parivartan yatra in sultanpur.

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब विज्ञापन वाली सरकार नहीं चलेगी। सूबे में विकास चाहिए। भाजपा सरकार आने पर विज्ञापन वाली सरकार की जांच होगी। बताया कि सूबे में बुआ-भतीजे की यारी चल रही है और प्रदेश का विकास ठप है।

पोस्टर में कांग्रेस को बताया रावण
रैली स्थल पर भाजपा ने अपने पोस्टर वार में कांग्रेस को रावण, अमित शाह को कृष्ण व पीएम मोदी को अर्जुन दर्शाया। एक भाजपा कार्यकर्ता की ओर से लगाए पोस्टर में कृष्ण रूपी अमित शाह रथ चला रहे हैं और अर्जुन रूपी पीएम मोदी अपने बाण से कांग्रेस रूपी रावण का संहार कर रहे हैं।

आधी कुर्सियां भी नहीं भरीं
परिवर्तन यात्रा रैली को लेकर महीने भर से चल रही भाजपा की तैयारियों की रैली के दौरान हवा निकल गई। रैली स्थल पर भीड़ को बैठने के लिए लगाई गईं आधी कुर्सियां भी नहीं भरीं। भाजपा ने भीड़ के लिए टिकट के दावेदारों को लगाया था लेकिन रैली में भीड़ नदारद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed