{"_id":"5c44620dbdec227386330dfc","slug":"nitin-gadkari-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या को कई सौगातें देंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, 29 जनवरी को पहुंचेंगे रामनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या को कई सौगातें देंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, 29 जनवरी को पहुंचेंगे रामनगरी
Sun, 20 Jan 2019 05:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Jan 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश और दुनिया में अयोध्या सुंदर स्वरूप में दिखायी दे, इसके लिए लगातार अयोध्या को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर 29 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भारत सरकार के सड़क परिवहन व जल संसाधन विकास मंत्री नितिन गडकरी की ओर से कई बड़ी परियोजनाओं अयोध्या-काशी फोरलेन, सरयू नदी पर बैराज, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, अयोध्या-फैजाबाद बाईपास का सौंदर्यीकरण व राम वनगमन मार्ग का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी शनिवार को सांसद लल्लू सिंह ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि बैराज का निर्माण होने से घाटों पर हमेशा पानी रहेगा तथा श्रद्धालु मां सरयू का आचमन व पूजन आसानी से कर सकेंगे। सांसद ने कहा कि पूरे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में 151 पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल हैं।
विज्ञापन
84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के बाद इन पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की पहचान पुन: अस्तित्व में आ जाएगी। कहा कि अयोध्या अपने वाले पर्यटकों को अयोध्या के सुंदर स्वरूप का अहसास हो, इसके लिए सहादतगंज-नयाघाट बाईपास का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन