फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nita ambani visits kanpur to cheer mumbai indians

कानपुर की इस सुनसान जगह पर नीता अंबानी ने देर रात बिताया वक्त

Mon, 23 May 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 May 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
nita ambani visits kanpur to cheer mumbai indians
कानपुर में नीता अंबानी - फोटो : amar ujala

रिलायंस ग्रुप और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी ने शनिवार रात खतरों के बीच से जाकर गंगा बैराज पर गंगा का पूजन किया। घुप्प अंधेरा, कंटीली झाड़ियां पार कर गंगा बैराज पर उन्होंने सवा घंटा बिताया। 

विज्ञापन


इसके बाद स्टेडियम पहुंची और फिर रात करीब 10.15 बजे दोबारा गंगा बैराज पहुंची और कुछ समय बिताने के बाद शहर से रवाना हो गईं। 
नीता अंबानी को शनिवार को आईपीएल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था लेकिन वे ग्रीनपार्क से पहले गंगा की पूजा करने बैराज पहुंच गईं। 
विज्ञापन


पहले से जानकारी नहीं होने के कारण वहां कोई भी इंतजाम नहीं था। अचानक उनका काफिला पहुंचा तो ड्यूटी पर मौजूद सिंचाई विभाग का गार्ड अभिषेक भी कुछ नहीं समझ पाया और उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीता के सचिव और सुरक्षा अधिकारियों ने परिचय दिया तो गार्ड ने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी। इजाजत मिलने पर गार्ड ने आनन-फानन सीढ़ियों से नीचे गंगा तक जाने का गेट खोला। गार्ड के टॉर्च की रोशनी के सहारे नीता झाड़ियों के बीच से और कटे हुए बिजली के केबिल की परवाह किए बगैर गंगा किनारे तक पहुंच गईं। 

गंगा बैराज पर उन्हें इतना अच्छा लगा कि पूजा करने के बाद बैराज के गेट नंबर एक से तीस तक वे पैदल ही टहलते हुए गईं। करीब सवा घंटे तक बैराज पर बिताने के बाद वे वहां से ग्रीन पार्क स्टेडियम के लिए रवाना हुईं।

दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के दर्शन किए

nita ambani visits kanpur to cheer mumbai indians
फाइल फोटो

नीता अंबानी ने गंगा बैराज से लौटते समय सीएसए चौराहे पर स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए। मंदिर के पुजारी ने बताया कि दो दिन पहले निजी सुरक्षा कर्मचारी पूरे मंदिर और इलाके का मुआयना करने आए थे। 

वे पुजारी का मोबाइल नंबर भी ले गए थे। पुजारी को भी नीता अंबानी के मंदिर आने की जानकारी नहीं दी थी। शनिवार रात मंदिर पहुंचने से दस मिनट पहले पुजारी अशोक कुमार को फोन पर बताया गया कि नीता अंबानी मंदिर आ रही हैं। 

गंगा बैराज से स्टेडियम लौटने के दौरान सीएसए चौराहे पर मौजूद दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में रुकीं। इस दौरान उनका बेटा अनंत भी साथ में था।

मंदिर के पुजारी अशोक कुमार ने बताया कि नीता जी ने मंदिर दर्शन करने के बाद कहा कि गंगा किनारे और यहां बैठकर मन को बहुत शांति मिली है, लेकिन समय कम होने के चलते उन्हें जल्दी शहर से निकलना पड़ रहा है। 

इसके बाद वे अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मंदिर से रवाना हो गईं। पुजारी और गंगा बैराज के गार्ड ने बताया कि मैडम को बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि इतनी शांति मिली है कि जल्द ही दोबारा फिर आऊंगी।
 
पुजारी ने बताया कि मंदिर के बगल में ही अशोक अग्रवाल के पास रिलायंस की फ्रेंचाइजी है। इससे पहले नीता जी के आदेश पर मंदिर में दो बार भव्य भंडारा भी हो चुका है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed