फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nishad party to support samajwadi party in kairana and noorpur bypoll.

कैराना-नूरपुर उपचुनाव के लिए सपा के साथ आई निषाद पार्टी, कहा- दोहराएंगे फूलपुर-गोरखपुर का इतिहास

Wed, 16 May 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 May 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
nishad party to support samajwadi party in kairana and noorpur bypoll.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा के समर्थन का एलान किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों सीटों पर विपक्षी दलों का गठबंधन गोरखपुर व फूलपुर में जीत के इतिहास को दोहराएगा। निषाद पार्टी के कार्यकर्ता कैराना न नूरपुर जाकर गठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन

 
डॉ. संजय निषाद बुधवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी के साथ मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी का अपना एजेंडा है, लेकिन समान विचार वाले दलों से गठबंधन किया है। 2019 और 2022 में भी यह गठबंधन जारी रहेगा। निषाद पार्टी गठबंधन में अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


निषाद ने कहा, मोदी ने चुनावी सभाओं में कहा था कि एक बार मौका दें, वह गंगा-पुत्रों की दुर्दशा ठीक कर देंगे। अब प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकारें हैं। उन्हें 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधाएं बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वाराणसी हादसे की ईमानदारी से हो जांच : चौधरी
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। कहा कि वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने से हुए हादसे की ईमानदारी से जांच कराकर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों को 50-50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed