फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nirmal khatri talks about peace march in Kanth

'मुरादाबाद में नहीं होने देंगे मुजफ्फरनगर जैसे दंगे'

Thu, 24 Jul 2014 03:09 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Jul 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
nirmal khatri talks about peace march in Kanth

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा और भाजपा के बीच साजिश नजर आ रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस कांठ में सांप्रदायिक तनाव की आड़ में मुरादाबाद को मुजफ्फरनगर नहीं बनने देगी। 26 मार्च को शांति मार्च से सांप्रदायिक ताकतों के मंसूबों को नाकाम किया जाएगा?

कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब खत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर में पंचायतों के दौर के बाद माहौल बिगड़ा था। इसी योजना पर मुरादाबाद में काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस करेगी शांतिमार्च

nirmal khatri talks about peace march in Kanth

कांग्रेस ने 26 मार्च को कांठ में शांति मार्च का फैसला इसलिए लिया है कि उसी दिन भाजपा ने वहां घेराव, प्रदर्शन की घोषणा कर रखी है।

समाज को बांटने की कोशिशों का जवाब गांधीवादी तरीके से दिया जाएगा। खत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था पर सपा सरकार के रवैये से निराशा है।

उनके और भाजपा के बीच साजिश दिख रही है। शायद सपा ने भाजपा को मैनेज कर रखा है।

मोहनलालगंज कांड की सीबीआई जांच हो

nirmal khatri talks about peace march in Kanth

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मोहनलालगंज में महिला के साथ दरिंगदगी की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि परिस्थितियां पुलिस की कहानी को संदेह के दायरे में ला रही है।

बदायूं कांड में भी स्थानीय प्रशासन ने पूरे मामले की लीपालोती की कोशिश की थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा सरकार से अपराध रोकने की अपेक्षा नहीं रही।

सपा में अपराधियों की भरमार है। उन्हें लखनऊ से संरक्षण मिलता है और वे प्रशासन को चलाते हैं। इनमें खनन माफिया और जमीनों-मकानों पर कब्जे करने वाले भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed