फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nirbhik revolver launched

शोहदे सावधान! महिलाओं के पास है 'निर्भीक' कट्टा

Wed, 26 Mar 2014 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Mar 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
nirbhik revolver launched

महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर आयुध निर्माणी बोर्ड ने एक खास तरह का रिवॉल्वर बनाया है।

विज्ञापन


आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन महेश चंद्र बंसल ने कहा कि आयुध निर्माणियां विश्व की तमाम बड़ी कंपनियों से टक्कर ले रही हैं, जिसकी हमें खुशी है।

आर्मी, एयरफोर्स, नेवी के बाद यह चौथे स्तंभ के रूप में पहचानी जाती हैं। बंसल ने मंगलवार को यहां फील्ड गन फैक्ट्री में महिलाओं के लिए खास रूप से बनी 'निर्भीक' रिवाल्वर को लॉन्च किया।

और कल्पना का नाम इतिहास में हुआ दर्ज

nirbhik revolver launched

निर्भीक नाम के इस रिवाल्वर का पहला ग्राहक बनने का सौभाग्य बाराबंकी की कल्पना पांडेय को प्राप्त हुआ।

कल्पना ने कहा कि ‘अपने कंधों के भरोसे जीना होगा, क्योंकि दूसरों के कंधों पर जनाजे निकलते हैं’।

बंसल ने कहा कि यह विचार किया जा रहा है कि महिलाओं को रियायती दरों पर और प्राथमिकता के आधार पर रिवॉल्वर प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हुईं 'निर्भीक'

nirbhik revolver launched

इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में 10 ग्राहकों को यह रिवाल्वर प्रदान किया गया।

कल्पना पांडेय के अलावा दिल्ली की सीमा खरबंदा, बाराबंकी के मो. वसे, आमिर के अलावा कानपुर के कमल अग्रवाल, शशि देव शर्मा, लखनऊ के दुर्गेश कुमार, जालौन के शिव करण दीक्षित और हरदोई के हर्ष मिगलानी को भी चेयरमैन के हाथों रिवाल्वर बांटी गई।

आईपीएस अधिकारी राम बहादुर यादव की पत्नी गीता यादव का नाम वितरण के मामले में पहले नंबर पर था, मगर वे किन्हीं कारणों से यहां नहीं आ सकीं।

विज्ञापन

क्या है विशेषता

nirbhik revolver launched

देश में पहली बार महिलाओं के लिए लॉन्च हुई इस रिवॉल्वर की कई खूबियां हैं।

महिलाओं के हिसाब से बने इस हथियार के अगर वजन की बात जाए, तो यह सिर्फ 525 ग्राम का है। इसकी क्षमता 7.65 एमएम है।

बैरल 120.65एमएम है वहीं इसकी मारक क्षमता 15 मीटर है। बोर्ड के चेयरमैन ने बताया इसकी कीमत 1.25 लाख है।

'धनुष्‍ा' पर भी की बात

nirbhik revolver launched

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बंसल स्माल आर्म्स फैक्ट्री पहुंचे। यहां जीएम पीसी बरनवाल ने उन्हें मार्क सीरीज की नई रिवॉल्वर के बारे में बताया।

इसके अतिरिक्त अमोघ, अनामिका, लाइट मशीन गन, इंसास समेत अन्य असलहों के उत्पादन लक्ष्य व बिक्री के संबंध में जानकारी दी।

बंसल ने ऑर्डनेंस फैक्ट्री जाकर वरिष्ठ महाप्रबंधक वीरेंद्र गांधी के साथ स्वदेशी बोफोर्स ‘धनुष’ को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब फैक्ट्रियों में कच्चा माल जाएगा और पूरा आयुध बनकर बाहर आएगा। इस क्रम में आईआईटी कानपुर के निदेशक से वार्ता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed