फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nipun results will reveal the truth of studies

Lucknow News: निपुण के नतीजों से पता चलेगी पढ़ाई की सच्चाई

Sat, 16 Sep 2023 07:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 16 Sep 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Nipun results will reveal the truth of studies
प्रथम त्रैमासिक आकलन के लिए कराया गया एनएटी
विज्ञापन

पिछले टेस्ट से सबक लेते हुए विभाग ने दिखाई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। निपुण असेस्मेंट टेस्ट (एनएटी) के नतीजे आने के बाद पता चलेगा कि शिक्षकों ने कितनी मेहनत की है। अब तक बच्चे कितना काबिल बन पाए हैं। विभाग ने भी इस बार के टेस्ट में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल कराने और बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए खास तैयारी की थी, क्योंकि पिछले सत्र में पहली बार कराए गए टेस्ट में बच्चों की उपस्थिति और नतीजों से विभागीय अफसरों की पोल खुल गई थी। परिणाम बहुत खराब आए थे तो फटकार मिली थी।
पिछले शैक्षिक सत्र में पहली बार निपुण असेस्मेंट टेस्ट कराया गया था। इसमें पौने दो लाख बच्चों को भाग लेना था, लेकिन लगभग 40 हजार बच्चों ने टेस्ट नहीं दिया था। टेस्ट के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर अपलोड करना था, लेकिन सर्वर प्राब्लम की वजह से कई दिन तक प्रक्रिया चलती रही। इसके बावजूद लगभग 15 हजार बच्चों की ओएमआर शीट एप पर अपलोड नहीं हो पाई थी। नतीजे घोषित किए गए तो महज 23 फीसदी बच्चे ही अपनी कक्षा के अनुरूप काबिल पाए गए, जबकि 77 फीसदी फिसड्डी रहे। लगभग सवा लाख बच्चों के अंक 60 फीसदी से कम थे।
विज्ञापन

पिछले सत्र के नतीजों को देखते हुए इस बार विभाग ने ज्यादा ध्यान दिया। शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रथम त्रैमासिक आकलन कराने के लिए एनएटी कराया गया। इसमें कक्षा एक से आठ तक के दो लाक 33 हजार 421 बच्चों को शामिल होना था, जिसमें 20 हजार 882 बच्चे अनुपस्थित रहे। जिन दो लाख 12 हजार 539 बच्चों ने टेस्ट दिया, उन सभी की ओएमआर शीट सरल एप पर अपलोड करा दी गई है। इस बार किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि एनएटी के लिए बच्चों की उपस्थिति पर जोर दिया गया। इस बार नतीजे अच्छे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed