फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nine years girl raped in amethi

हैवानियत! नौ साल की बच्ची का रेप कर गला घोटा

Sat, 28 Jun 2014 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Sat, 28 Jun 2014 03:36 AM IST
विज्ञापन
nine years girl raped in amethi

यूपी में हर रोज कभी कोई महिला तो कभी कोई अबोध मासूम अपराधियों का शिकार बन रही है। ये मामला तो बेहद शर्मसार कर देने वाला है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने के एक गांव में गुरुवार रात परिजनों के साथ घर के बाहर सो रही एक नौ वर्षीय बच्ची को अगवा कर रेप के बाद हत्या कर दी गई।

शुक्रवार सुबह बच्ची का शव गांव के बाहर माइनर के किनारे पड़ा मिला। डीएम-एसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रात 11 बजे के बाद हुई घटना

nine years girl raped in amethi

संग्रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची गुरुवार की रात परिजनों के साथ घर के बाहर चारपाई पर लेटी थी। रात करीब 11 बजे तक परिजन आपस में बातचीत करते रहे।

उसके बाद सभी सो गए। देर रात अज्ञात व्यक्ति बच्ची को चारपाई से उठाकर गांव से करीब 150 मीटर दूर स्थित माइनर के पास ले गया, जहां रेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गांव की एक महिला ने निर्वस्त्र हालत में मृत पड़ी बच्ची को देखा। महिला की चीख-पुकार पर परिजन और आस-पास के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए।

पुलिस जल्द करेगी घटना का खुलासा

nine years girl raped in amethi

सूचना पर जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी, एसपी हीरालाल कई थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने मृत बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिले अहम सुराग
पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया घटना के अहम सुराग मिले हैं। सीओ अमेठी और कई एसओ छानबीन में लगे हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed