{"_id":"64e09ecce6032f43700d443c","slug":"nine-ips-officers-transferred-in-uttar-pradesh-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Transfer: यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, आरके स्वर्णकार कानपुर के नए कमिश्नर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Transfer: यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, आरके स्वर्णकार कानपुर के नए कमिश्नर बने
Sat, 19 Aug 2023 08:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Aug 2023 08:13 PM IST
सार
कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह आरके स्वर्णकार को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस बीपी जोगदंड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने शनिवार को कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड समेत नौ आईपीएस का तबादला कर दिया। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी आरके स्वर्णकार को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं बीपी जोगदण्ड की सेवानिवृत्ति में दो माह का वक्त शेष होने की वजह से उनको महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
आगरा के एडीजी जोन राजीव कृष्णा को विजिलेंस भेजा गया है। एडीजी यातायात एवं 1090 अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा का नया एडीजी जोन बनाया गया है। इसके अलावा गृह सचिव बीडी पाॅल्सन को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाया गया है।
विज्ञापन
एटीएस के एडीजी नवीन अरोरा का तबादला तकनीकी सेवा शाखा किया गया है। तकनीकी सेवा में तैनात मोहित अग्रवाल को एडीजी एटीएस बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में आईजी कानून-व्यवस्था डॉ. संजीव गुप्ता को गृह सचिव बनाया गया है। विजिलेंस में डीआईजी एलआर कुमार को डीआईजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है।
विज्ञापन