{"_id":"5b801bd342c79246400aa8a1","slug":"nine-ias-transfer-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मुकेश मेश्राम को नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मुकेश मेश्राम को नई जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों में कई प्रतीक्षारत आईएएस अफसरों को विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इनमें प्रमुख रूप से मुकेश कुमार मेश्राम सचिव, आयुष विभाग उत्तर प्रदेश को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, प्रशांत त्रिवेदी, प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, आयुष विभाग का भी कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारियों को भी मौका दिया है। इनमें प्रेरणा शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर, सुजीत कुमार को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जितेंद्र बहादुर सिंह को विशेष सचिव, गृह एवं कारागार विभाग और कुमार प्रशांत को सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा राजेंद्र कुमार सिंह को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पद से हटाकर विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश बनाया गया है। राम केवल विशेष सचिव, महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एव प्रबंध निदेशक, महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश लखनऊ को विशेष सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। और गोविंदराजू एनएस विशेष सचिव, निर्वाचन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन को वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के पद पर तैनात किया गया है।