{"_id":"576d93064f1c1b5d48b48385","slug":"nine-ias-officers-and-four-pcs-officers-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नौ आईएएस व चार पीसीएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में नौ आईएएस व चार पीसीएस अफसरों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
सरकार ने लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सहित नौ आईएएस और चार उपजिलाधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है।
विज्ञापन
मथुरा के जवाहरबाग कांड के बाद वहां के जिलाधिकारी पद से हटाकर प्रतीक्षा में डाले गए राजेश कुमार को भी तैनाती दे दी गई है। वह राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के नए अपर निदेशक बनाए गए हैं।
शासन ने प्रमुख सचिव स्टांप एवं पंजीयन अनिल कुमार द्वितीय को महानिरीक्षक स्टांप के पद से कार्यमुक्त कर दिया है। वह प्रमुख सचिव पद पर बने रहेंगे।
राहत आयुक्त अनिल कुमार द्वितीय को वर्तमान पद के साथ-साथ महानिरीक्षक स्टांप व पंजीयन इलाहाबाद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अखिलेश कुमार मिश्र को हटाकर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।