फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nine employees of CM helpline also infected number of migrant laborers reached 3630

सीएम हेल्पलाइन के नौ कर्मचारी भी संक्रमित, प्रवासी मजदूरों की संख्या 3630 पहुंची

Thu, 11 Jun 2020 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Jun 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Nine employees of CM helpline also infected number of migrant laborers reached 3630
फाइल फोटो - फोटो : PTI
आउसोर्सिंग के जरिए सीएम हेल्पलाइन के लिए काम करने वाले कॉल सेंटर के नौ कर्मचारियों समेत बुधवार को 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कॉल सेंटर के गोमतीनगर स्थित कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं जीआरपी चारबाग के चार सिपाही भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, संक्रमित प्रवासियों का मिलना लगातार जारी है। प्रदेश में 126 केस मिले हैं। अब संक्रमित प्रवासियों की संख्या 3630 हो गई है। बुधवार को गोंडा में एक साथ 17 प्रवासी संक्रमित मिले। 
विज्ञापन


रायबरेली में चार, अयोध्या में दो और बाराबंकी में आठ प्रवासी मरीज मिले। जौनपुर में एक साथ 43 प्रवासी मजदूर संक्रमित मिले हैं। आजमगढ़-हमीरपुर में दो-दो, कन्नौज में आठ, सिद्धार्थनगर में 12, संभल में 6 और रामपुर में 4 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं। बरेली में भी 12 प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध में मिले 53 और पॉजिटिव, 27 प्रवासी
अवध के जिलों बुधवार को बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें 27 प्रवासी हैं। गोंडा में 17 में 13, बाराबंकी में आठ प्रवासी, रायबरेली में चार में से तीन, अयोध्या में दो और सुल्तानपुर में एक प्रवासी संक्रमित पाया गया है। लखनऊ में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें नौ सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed