{"_id":"6605d3874d0906e6e203d504","slug":"nine-and-a-quarter-quintals-of-ganja-recovered-a-smuggler-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-112569-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पौने नौ क्विंटल गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पौने नौ क्विंटल गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Fri, 29 Mar 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चौबेपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में एक नलकूप से बृहस्पतिवार को पांच करोड़ 40 लाख कीमत का करीब पौने नौ क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तीन तस्कर भाग निकले। तस्कर यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, बिहार समेत अन्य प्रांतों में गांजा की बड़े पैमाने पर तस्करी करते हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर से पुलिस को चौबेपुर गांव के एक नलकूप में बड़ी मात्रा में गांजा रखे होने की सूचना मिली थी। लखनऊ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार यादव, एसओजी प्रभारी अजय कुमार राय व एसआई शिवबाबू की टीम ने नलकूप पर छापा मारा।
इस दौरान मौके पर गांजे से भरी 28 बोरियां बरामद हुई, जिसमें आठ क्विंटल 79 किलो 35 ग्राम गांजा भरा था। मौके से पुलिस ने गांव निवासी दिनेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ से ज्यादा की है। तस्कर के पास से एक मोबाइल, 110 रुपये व एक बाइक मिली है।
विज्ञापन
उड़ीसा से खरीदकर लाए थे गांजा
गांजा गांव के बाहर एक खेत में बने ट्यूबवेल की कोठरी में रखा था। आरोपी अपने चार साथियों कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी प्रकाश पटेल, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दुसौती गांव निवासी रिषभ सिंह व अमर बहादुर उर्फ बब्लू के साथ मिलकर ऊंचाहार क्षेत्र के अलावा अन्य प्रांतों व जिलों में अवैध गांजा बिक्री करता है। दो दिन पहले ही गांजा उड़ीसा से खरीदकर लाए थे।
ऊंचाहार क्षेत्र में गहरी हैं गांजा तस्करी की जड़ें
ऊंचाहार क्षेत्र प्रतापगढ़ सीमा से सटा है। इस क्षेत्र में गांजा तस्करी की जड़ें गहरी हैं। गाहे-बगाहे गांजा बरामद हुआ करता है। यहां पर सिर्फ रायबरेली ही नहीं, बल्कि कई प्रांतों को गांजा की सप्लाई की जाती है। उड़ीसा में गांजा सस्तेदर पर मिलता है। तस्कर वहां से गांजा खरीदकर उसे अन्य प्रांतों में ले जाकर महंगे दाम में बिक्री करते है। क्षेत्र का एक पूर्व प्रधान गांजा तस्कर का सरगना है।
भदोखर पुलिस ने 2023 में उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस की सेटिंग-गेटिंग के चलते उसके पास से गांजा बरामद नहीं हो पाया था। क्षेत्र में तस्करों का काकस इस कदर है कि पुलिस चाहकर भी उन पर कार्रवाई नहीं कर पाती। कई रसूखदार से यह तस्कर जुड़े हुए हैं। सीओ डलमऊ का कहना है कि क्षेत्र से गांजा तस्करी किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।