फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nikant Jain got bail in one crore bribery case he demanded money from company in name of setting up unit

UP: रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामले में फंसे निकांत जैन को मिली जमानत; पुख्ता सबूत न होने पर कोर्ट ने दी मंजूरी

Fri, 23 May 2025 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 08:01 PM IST
सार

एक करोड़ की रिश्वत मामले में आरोपी निकांत जैन को जमानत मिल गई है। सोलर ऊर्जा के कल पुर्जे बनाने वाली कंपनी की यूपी में इकाई लगाने के नाम पर कंपनी से रकम मांगी गई थी। 

विज्ञापन
Nikant Jain got bail in one crore bribery case he demanded money from company in name of setting up unit
निकांत जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एक चर्चित आईएएस अधिकारी के नाम पर सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनी से रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोपी निकांत जैन को जमानत मिल गई है। भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह ने आरोपी निकांत जैन को दो लाख की जमानत और दो लाख का व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने के बाद जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार निकांत जैन पर वादी विश्वजीत दत्ता की कंपनी से सोलर प्लांट के कलपुर्जे बनाने की इकाई प्रदेश में लगाने के लिए एक आईएएस के नाम पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने निकांत जैन को 20 मार्च को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

विज्ञापन

कथित रिश्वत की कोई रकम बरामद भी नहीं हुई

हालांकि निकांत जैन के अधिवक्ता ने जमानत दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी लोकसेवक नहीं है, लिहाजा उसके खिलाफ पीसी एक्ट की धारा नहीं लग सकती। साथ ही निकांत जैन के खिलाफ पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। इसके अलावा निकांत की इस घटना में कोई संलिप्तता नहीं है। उसके पास से कथित रिश्वत की कोई रकम बरामद भी नहीं हुई है। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed