फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nights started getting cold due to the effect of westerly wind

Lucknow News: पछुआ के असर से रातें होने लगीं सर्द

Mon, 09 Dec 2024 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nights started getting cold due to the effect of westerly wind
लखनऊ। पछुआ हवाओं के असर से राजधानी में रातें सर्द होने लगी हैं। रविवार को धूप की तपिश कम रही और सुबह-शाम की हवा में ठंडक घुली रही। सोमवार के मौसम में बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में बादलों की आवाजाही दिखाई देगी। इससे दिन के पारे में गिरावट के आसार हैं। रात के पारे में दो डिग्री तक उछाल देखने को मिल सकता है। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद न्यूनतम पारे में फिर से गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

रविवार को दिन का तापमान 1.1 डिग्री की उछाल के साथ 26.8 और रात का पारा 0.1 डिग्री की बढ़त के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पछुआ की रफ्तार धीमी होने से हवा की गुणवत्ता शनिवार की तुलना में और खराब हो गई। लखनऊ के छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से बीबीएयू, अलीगंज और लालबाग की हवा नारंगी श्रेणी यानी खराब गुणवत्ता वाली रही। गोमतीनगर, कुकरैल और तालकटोरा की हवा पीली श्रेणी यानी मध्यम गुणवत्ता की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed