फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   night safari staff will be trained

बब्बर शेरों के स्टाफ के लिए लगेगी पाठशाला

Sat, 04 Jan 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
night safari staff will be trained

सफारी के शेरों की जोरदार दहाड़ों के बाद सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा

विज्ञापन
लॉयन सफारी ने तेजी पकड़ी है।

इसके लिए आने वाले दिनों में लखनऊ में सफारी का स्टाफ प्रोजेक्ट के लिए बेसिक प्रशिक्षण लेने को जुटेगा। स्टाफ को जू के निदेशक, वन्यजीव चिकित्सक और विशेषज्ञ कीपर बुनियादी प्रशिक्षण देंगे।


प्रशिक्षण जनवरी के पहले पखवारे में शुरू हो सकता है। उधर, प्रोजेक्ट में फाइनल राउंड के बचे हुए कार्यों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को सीएम के निर्देश पर जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. शिवप्रताप यादव ने सफारी का निरीक्षण किया।

साल के पहले ही दिन लखनऊ जू के दौरे पर अखिलेश यादव गुजरात से आए एशियाई बब्बर शेरों को देखने पहुंचे।

शक्करबाग जू से आए शेर- मनन, वीगो, कुंवरी और करिश्मा की दहाड़ें सुनने के बाद उन्होंने आला अधिकारियों को प्रोजेक्ट के लिए जल्द से जल्द सफारी में शेरों को उतारने को कहा है।

इसके लिये उन्होंने आवास पर पहुंचते ही अधिकारियों को तलब किया और उनसे चर्चा की।


डॉक्टर-कीपर सब पढ़ाएंगे

पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) डॉ. रूपक की मानें तो प्रोजेक्ट में शेरों के उतारे जाने से पहले वहां के स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसके तहत आने वाले दिनों में एक वन्यजीव चिकित्सक, लगभग आधा दर्जन से अधिक स्टाफ, इतने ही संख्या में फॉरेस्टर और रेंजर स्तर के अधिकारियों को कुछ दिनों का बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें उन्हें ब्लड सैंपल, वन्यजीवों का बेसिक ट्रीटमेंट समेत कई बुनियादी प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

जनवरी के पहले पखवारे में होने वाले प्रशिक्षण में जू निदेशक, वन्यजीव चिकित्सक और लायन की देखभाल करने वाला स्टाफ भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed