फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nielm Darkinar, Manga Child Care Leave Four Times in One Session

Lucknow News: नियम दरकिनार, एक सत्र में चार बार मांगा बाल्य देखभाल अवकाश

Thu, 18 Sep 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Nielm Darkinar, Manga Child Care Leave Four Times in One Session
लखनऊ। राजधानी में नियम को दरकिनार करते हुए एक सत्र में चार बार बाल्य देखभाल अवकाश (सीसीएल) मांगने का मामला सामने आया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आवेदन करने वाली तीन शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नियम के मुताबिक एक शैक्षिक कैलेंडर वर्ष में तीन बार ही सीसीएल के लिए आवेदन कर अवकाश लिया जा सकता है। चौथी सीसीएल नए शैक्षिक कैलेंडर वर्ष में ही ली जा सकती है। इसके बावजूद उच्च प्राथमिक विद्यालय खुजौली, मोहनलालगंज की सहायक अध्यापिका कंचन लता, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर दादुरी की सहायक अध्यापिका अनीता यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर सरोजनीनगर की संगीता श्रीवास्तव ने एक सत्र में ही इसके लिए आवेदन कर दिया।
विज्ञापन




इस तरह ली गई सीसीएल

- संगीता श्रीवास्तव : पहली बार छह फरवरी से सात मार्च तक, दूसरी बार 29 अप्रैल से 17 मई तक और तीसरी बार 24 जुलाई से आठ अगस्त तक



- अनीता यादव : पहली बार 14 फरवरी से 15 मार्च तक, दूसरी बार 24 मार्च से आठ अप्रैल तक और तीसरी बार 10 जुलाई से सात अगस्त तक



- कंचन लता : पहली बार 20 फरवरी से 11 मार्च तक, दूसरी बार 12 अप्रैल से 30 अप्रैल तक और तीसरी बार 18 जुलाई से 13 अगस्त तक



कोट...........

तीनों शिक्षिकाओं ने तीन बार सीसीएल लेने के बाद भी नियम विरुद्ध चौथी बार इसके लिए मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर विभाग को गुमराह किया है। तीनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम प्रवेश बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed