{"_id":"62a59c95b21da1186961f979","slug":"nideshak-posts-will-be-filled-soon-in-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजली निगमों में निदेशक के 12 पदों पर नियुक्तियां जल्द, पावर कॉर्पोरेशन को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजली निगमों में निदेशक के 12 पदों पर नियुक्तियां जल्द, पावर कॉर्पोरेशन को दिए निर्देश
Sun, 12 Jun 2022 01:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शासन ने बिजली निगमों में निदेशक के खाली पदों को भरने का निर्देश जारी किया है। शासन ने विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पावर कार्पोरेशन समेत विभिन्न बिजली निगमों में रिक्त और निकट भविष्य में खाली होने वाले निदेशक के 12 पदों पर जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। शासन ने पावर कॉर्पोरेशन को इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराकर आवेदन पत्र आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिजली निगमों में लंबे समय से रिक्त चल रहे निदेशक के 20 में से 16 पदों पर पिछले महीने नियुक्तियां कर दी गई थीं। शासन स्तर पर मौजूदा समय में निदेशक के रिक्त पदों के साथ ही निकट भविष्य में खाली होने वाले पदों को भरने की कवायद शुरू की जा रही है। ऊर्जा विभाग के सचिव ने पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर निदेशक के 12 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी करने को कहा है। शासन का पत्र मिलने के बाद पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन निदेशक के पदों के लिए निर्धारित शर्तों व अर्हताओं आदि का विवरण तैयार कराने की तैयारी में जुट गया है। इसके बाद विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा।
विज्ञापन
निदेशक के ये पद भरे जाएंगे
पावर कॉर्पोरेशन में निदेशक (कार्मिक प्रबंधन और प्रशासन) व निदेशक (वितरण) के अलावा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में निदेशक (नियोजन एवं वाणिज्य) व निदेशक (वित्त), विद्युत उत्पादन निगम में निदेशक (वित्त) तथा निदेशक (तकनीकी), केस्को में निदेशक (वित्त) एवं निदेशक (वाणिज्य), पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ में निदेशक (तकनीकी) व निदेशक (वाणिज्य), मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ में निदेशक (वित्त) और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा में निदेशक (वाणिज्य)।
विज्ञापन