{"_id":"5fee2c2f8ebc3e3eb5330474","slug":"nic-will-do-cyber-safety-audit-in-lda-lko-city-news-lko5575563123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए में एनआईसी करेगा साइबर सुरक्षा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए में एनआईसी करेगा साइबर सुरक्षा ऑडिट
विज्ञापन
एलडीए में एनआईसी करेगा साइबर सुरक्षा ऑडिट, वीसी ने जांच शुरू करने के लिए भेजा पत्र
एलडीए के कंप्यूटर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर रिकॉर्ड बदले जाने के कारनामे के बाद अब एनआईसी से पूरे सेक्शन और सर्वर का साइबर सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा।
वीसी अभिषेक प्रकाश ने एनआईसी को इसके लिए पत्र भी भेज दिया है। ताकि जांच जल्द शुरू हो सके। वीसी ने बताया कि पिछले पांच साल में साइबर सुरक्षा ऑडिट ही नहीं कराया गया।
पिछले दिनों कंप्यूटर रिकॉर्ड में हेराफेरी के बाद कंप्यूटर सेक्शन के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी। कंप्यूटर सेक्शन के अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा ऑडिट कराए जाने की मांग भी नहीं की थी।
इसके बाद मंडलायुक्त ने भी इसे कराए जाने की जरूरत बताई। करोड़ों रुपये की संपत्तियों के रिकॉर्ड सर्वर में होने के चलते इसकी सुरक्षा भी जरूरी है।
साइबर जांच भी अटकी
पिछले दिनों सामने आए 50 भूखंड के कंप्यूटर रिकॉर्ड बदले जाने के प्रकरण में वीसी ने जांच शुरू करा दी थी। इसमें पुलिस विभाग के साइबर एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया। इसके बाद जांच अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई है। इसको लेकर वीसी ने पुलिस आयुक्त से भी वार्ता की। इसके बाद भी जांच तेज नहीं हो सकी है।