{"_id":"6849e50bc3d48cf81b08a3f5","slug":"nic-server-is-playing-hide-and-seek-with-the-applicants-lucknow-news-c-13-knp1050-1244800-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आवेदकों संग आंखमिचौली खेल रहा एनआईसी का सर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आवेदकों संग आंखमिचौली खेल रहा एनआईसी का सर्वर
विज्ञापन
लखनऊ। सुरेंद्र सिंह आलमबाग निवासी हैं। डीएल संबंधी कार्य के लिए वह तीन दिनों से ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के चक्कर लगा रहे हैं, मगर एनआईसी के सुस्त सर्वर के कारण सोमवार, मंगलवार के बाद वह बुधवार को भी बैरंग लौट गए।
सुरेंद्र सिंह जैसे कई आवेदक बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में सर्वर की आंखमिचौली का शिकार हुए। सुबह सर्वर के सुस्त होने से दोपहर तक आवेदकों को इंतजार करना पड़ा। एनआईसी का सर्वर आरटीओ के आवेदकों के लिए मुसीबत बन गया है। बुधवार की सुबह से ही सर्वर सुस्त होने से आवेदकों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा था। इससे आवेदक अपना आवेदन नहीं कर पा रहे थे। आवेदक दिन भर साइबर कैफे व कार्यालय के चक्कर लगाते रहे।
दरअसल, परिवहन विभाग ने अपनी अधिकतर सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। ऐसे में अब परमानेंट लाइसेंस के अलावा पंजीकरण, नवीनीकरण व गाड़ियों की फिटनेस के लिए आरटीओ जाना होता है। परमानेंट लाइसेंस के लिए सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है। बुधवार को भी डीएल आवेदकों के आवेदन पर ओटीपी नहीं पहुंचा। इसकी वजह से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। कई आवेदक मजबूरी में लौट गए। वहीं आवेदकों की समस्या को देखते हुए एक बार फिर परिवहन विभाग ने एनआईसी को पत्र लिखकर सर्वर को दुरुस्त करने की मांग की है।