फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NIC is upgrading the driving license system, applicants will get relief

Lucknow News: एनआईसी ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम कर रहा अपग्रेड, आवेदकों को मिलेगी राहत

Tue, 18 Nov 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
NIC is upgrading the driving license system, applicants will get relief
लखनऊ। आधार में पिता व पति का नाम नहीं होने से लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आ रही दिक्कतें जल्द दूर हो जाएंगी। एनआईसी ने सर्वर पर सिस्टम अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। इस बाबत परिवहन विभाग को सूचना भी भेजी है। विभाग से अनुमति मिलते ही सुविधा लाइव कर दी जाएगी। इससे हजारों आवेदकों को राहत हो जाएगी।
विज्ञापन

लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए आवेदकों को आरटीओ या एआरटीओ जाने की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन बीते अगस्त से यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने पिता व पति का नाम आधार कार्ड से हटाने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रिंट हुए कार्डों में पिता, पति के नाम नहीं आ रहे हैं। इससे ऑनलाइन लर्नर डीएल बनवाने वालों को दिक्कतें हो रही हैं। अमर उजाला ने 17 नवंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

इसे संज्ञान में लेते हुए एनआईसी प्रशासन ने तत्परता दिखाई। ड्राइविंग लाइसेंस एनआईसी सर्वर से ही बनते हैं। ऐसे में सिस्टम को अपग्रेड कर आवेदकों को राहत दी जाएगी। इसके लिए सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है। इस बाबत एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, आईटी सुनीता वर्मा ने जल्द ही आधार से होने वाली दिक्कतों को दूर करने की बात कही। इसके लिए एनआईसी अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदकों के लिए समस्याएं और भी हैं
लर्नर डीएल व डीएल से संबंधित अन्य समस्याएं भी हैं। एनआईसी का सॉफ्टवेयर फूलप्रूफ नहीं है। मसलन, लर्नर डीएल के टेस्ट के दौरान बार-बार ब्लिंक करता है, जिससे आवेदक परेशान हैं। ऐसे ही लर्नर डीएल बनने पर स्मार्ट लॉक एप डाउनलोडिंग की बाध्यता है। फेस रिकग्निशन में परेशानियां आती हैं तथा डीएल भी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अपलोडिंग बगैर बन रहे हैं। एआई से बनने वाले डीएल भी मुसीबत बने हैं।

Iआधार कार्ड में पिता व पति का नाम नहीं होने से आ रहीं समस्याएं यूपी सहित अन्य राज्यों में भी हैं। ऐसे में इसे दूर करने के लिए सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। इस बाबत एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आईटी सुनीता वर्मा को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते ही सुविधा को लाइव कर दिया जाएगा। I
I-पीयूष श्रीवास्तव, वरिष्ठ निदेशक, एनआईसीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article