{"_id":"5c70ed1dbdec2229c12b9927","slug":"nia-will-interrogate-terrorists-arrested-in-devband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ लाए जाएंगे देवबंद से गिरफ्तार आतंकी, एनआईए की टीम करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ लाए जाएंगे देवबंद से गिरफ्तार आतंकी, एनआईए की टीम करेगी पूछताछ
Sat, 23 Feb 2019 12:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर से दो आतंकी हुए गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किए गए जैश के दोनों आतंकियों को स्थानीय अदालत से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर हासिल कर लिया है। जांच एजेंसी आज शनिवार को इन्हें लेकर लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
आतंकियों की गिरफ्तारी के सिलसिले में एटीएस ने एनआईए समेत अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी औपचारिक सूचना दे दी है। एटीएस और एनआईए के साथ ही अन्य केंद्रीय एजेंसियां इन आतंकियों से नोएडा में भी पूछताछ करेंगी। एनआईए की एक टीम इनसे लखनऊ में भी पूछताछ करेगी। एटीएस इन दोनों को यहां संबंधित अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
एटीएस के सूत्र बताते हैं कि दोनों आतंकियों से अभी तक हुई पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वे न सिर्फ युवकों को संगठन से जोड़ने की कवायद में लगे थे बल्कि उन्हें कुछ घटनाओं को भी अंजाम देना था। सूत्र बताते हैं कि इनसे जांच एजेंसी को हथियार, विस्फोटक सामग्री या किसी देश-विरोधी साजिश से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos
मांगी जाएगी कम से कम दस दिनों की रिमांड
एटीएस के अफसरों के अनुसार दोनों आतंकियों की कम से कम दस दिन की रिमांड मांगी जाएगी। इसमें यह जानकारी भी जुटाई जाएगी कि वे अब तक कितने युवकों को अपने मंसूबे में शामिल कर चुके हैं और कितने स्लीपिंग माड्यूल्स से संपर्क में हैं। इसके अलावा पिछले दिनों इन दोनों की कहां और क्या गतिविधियां रहीं। फिलहाल इस मामले की जांच एटीएस ही करेगी।