{"_id":"58c811444f1c1b6a2d32a1db","slug":"nia-to-investigate-about-safullah-and-his-colleague-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए करेगी संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह व उसके साथियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए करेगी संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह व उसके साथियों की जांच
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की हाजी कॉलोनी में हुई मुठभेड़ में मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह व उसके साथियों से जुड़ी जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को ट्रांसफर कर दी गई है। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्रालय से एनआईए को पत्र मिल गया है।
विज्ञापन
इसके बाद आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एनआईए को भेज दिए।
आईजी (क्राइम) भगवान स्वरूप ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों से जुड़े केस एटीएस थाने में दर्ज हुए थे। उन सभी को एनआई को स्थानांतरित कर दिया गया है।