फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NIA raided in gonda.

एनआईए की गोंडा में छापेमारी, मदरसे के मौलाना के घर से मिले दो बैग, ISIS की मौजूदगी का शक

Wed, 23 Jan 2019 03:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jan 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
NIA raided in gonda.
छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम। - फोटो : amar ujala

गोंडा शहर के न्यू मेवतियान मोहल्ले में एक मदरसा के मौलाना के घर बुधवार तड़के एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम ने मौलाना का घर खंगाला और सात घंटे उससे बंद कमरे में पूछताछ की। छापेमारी के दौरान टीम को यहां से कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। जिसे वह साथ ले गई।  

विज्ञापन


बता दें कि शहर के न्यू मेवातियान मोहल्ले के जिस घर में छापेमारी हुई है वह एक मदरसा में धार्मिक तालीम देते हैं। वह अरबी के अच्छे जानकार माने जाते हैं। एनआईए के एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एटीएस की संयुक्त टीम महत्वपूर्ण सूचना पर गोंडा पहुंची। 
विज्ञापन


टीम ने गोंडा पुलिस के साथ शहर के न्यू मेवातियान मोहल्ले के रहने वाले मौलाना के घर सुबह छह बजे छापेमारी शुरू की और बंद कमरे में उनसे पूछताछ की। मौलाना के घर से टीम को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे लेकर वह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इससे पहले एनआईए व एटीएस ने लखनऊ, बहराइच व अमरोहा में छापेमारी की थी। जहां से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। एनआईए व एटीएस की इस छापेमारी को अमरोहा से जोड़कर देखा जा रहा है।   

गणतंत्र दिवस पर आईबी का अलर्ट

गणतंत्र दिवस को लेकर आईबी इंटेलीजेंस ब्यूरो ने पूरे देश में अलर्ट जारी किया है। आईबी के अलर्ट के बाद गोंडा में एनआईए और एटीएम की छापेमारी ने लोगों को सकते में डाल दिया है। छापेमारी को लेकर पूरे शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

कुछ दस्तावेज साथ ले गई है टीम
-एनआईए और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण सूचना पर यहां आई थी। टीम ने न्यू मेवातियान मोहल्ले में एक घर पर छापेमारी की है। वहां पड़ताल के बाद टीम कुछ दस्तावेज साथ ले गई है। मगर टीम ने इसका खुलासा नहीं किया है कि वह किस मामले में छापेमारी करने आई थी। उसके हाथ कौन से दस्तावेज लगे हैं। इसका भी खुलासा नहीं किया है।
आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक गोंडा।

एटीएस और एनआईए ने की संयुक्त कार्रवाई
यूपी एटीएस और एनआईए ने बुधवार को गोंडा में संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। डिजीटल मीडिया पर उसके एकाउंट की भी जांच की गई है। कुछ अभिलेख कब्जे में लिए गये हैं। हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। 
असीम अरुण, आईजी एटीएस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed