NRHM: आरोपी डिप्टी सीएमओ का प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले के आरोपियों में शामिल देवरिया के डिप्टी सीएमओ डॉ. रामेश्वर सिंह का प्रमोशन हो गया है। उन्हें गोरखपुर का संयुक्त निदेशक (जेडी) बनाया गया है।
एनआरएचएम घोटाले का खुलासा होने पर अन्य स्वास्थ्य अफसरों के साथ-साथ डॉ. रामेश्वर सिंह का नाम भी आया था। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई कई चरणों में पूछताछ भी कर चुकी है।
पिछले दिनों एक चिकित्सा अधिकारी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से डिप्टी सीएमओ रामेश्वर सिंह देवरिया अपने ऑफिस नहीं जा रहे हैं।
देवरिया के सीएमओ को नहीं है जानकारी
देवरिया के सीएमओ डॉ. एन तिवारी ने उनके बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है। इस बीच शासन से डॉ. रामेश्वर तिवारी को गोरखपुर जेडी के रूप में पदोन्नत किए जाने का पत्र जारी हुआ है।
एडी (हेल्थ) डॉ. डीएन त्रिपाठी ने उनका प्रमोशन लेटर मिलने की बात स्वीकार की है।