फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NHRC send notice to the Uttar Pradesh government on Gorakhpur tragedy

मानवाधिकार आयोग ने भेजा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस, बच्चों की मौत पर मांगा जवाब

Mon, 14 Aug 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Aug 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
NHRC send notice to the Uttar Pradesh government on Gorakhpur tragedy
मानवाधिकार आयोग - फोटो : logo

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है। आयोग ने चार हफ्तों के अंदर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


मीडिया में आयी रिपोर्ट का सज्ञान लेते हुए आयोग के मुख्य सचिव ने प्रदेश सरकार से बच्चों की मौत की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है, सा‌थ ही इस मामले में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में भी पूछा गया है।
विज्ञापन


आयोग ने नाराजगी इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की है कि जापानी इंसेफेलाटिस से होने वाली मौतों पर 9 से 11 अगस्त तक हुई बैठकों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने आश्वासन देने के बाद भी हालात नहीं सुधारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 30 बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद सीएम योगी ने स्वयं मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। जिसके बाद इंसेफेलाइटिस वार्ड के इंचार्ज और वाइस प्रिंसिपल डॉ कफील को हटा दिया गया था। कॉलेज के प्रिंसिपल को पहले ही हटाया दिया गया था।


मीडिया रिपोट्स में इस बात का जिक्र किया गया था कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की सप्लाई ठप होने की वजह से हुई। इस बात को लेकर आयोग ने विशेष चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed