फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NGT responds to the authorities on illegal mining in Hamirpur

हमीरपुर में अवैध खनन पर एनजीटी ने प्राधिकरणों से मांगा जवाब, जिलाधिकारी को किया तलब

Thu, 10 Jan 2019 12:12 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
NGT responds to the authorities on illegal mining in Hamirpur
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आदेशों के विरुद्ध अवैध खनन के मामले पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राज्य सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से दो हफ्तों में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। पीठ ने मामले में जिलाधिकारी को भी अगली सुनवाई में तलब किया है।
विज्ञापन


जस्टिस आरएस राठौर की अध्यक्षता वाली पीठ ने याची विपिन सिंह के मामले में यह आदेश दिया है। पीठ ने अपनी टिप्पणी में कहा कि जिलाधिकारी समेत अन्य प्राधिकरण बताएं कि ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन कर अवैध खनन कैसे हो रहा है? 
विज्ञापन


एनजीटी ने इस मामले में जिलाधिकारी को हलफनामा भी दाखिल करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई जनवरी के आखिरी सप्ताह में तय की गई है।  

एनजीटी ने बीते वर्ष राज्य सरकार को खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर मौजूद जिलों में खनन की रोकथाम के लिए सख्त आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, झांसी, हमीरपुर, बांदा और आस-पास क्षेत्रों में लगातार अवैध खनन की शिकायतें आ रही हैं। याची की ओर से आदेशों के उल्लंघन वाली याचिका ट्रिब्यूनल में दाखिल की गई थी। इसके बाद पीठ ने यह आदेश दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed